13 जून से 24 जून के बीच इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज खेली जानी है. आपकों बता दे, कि इंग्लैंड की टीम आईसीसी की रैंकिंग में नंबर-1 स्थान पर है. इंग्लैंड की टीम इस सीरिज को जीतने के साथ ही अपनी नंबर-1 की एक कुर्सी और मजबूत करना चाहेगी.
इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया की बीच 13 जून से शुरू होने वाली पांच वनडे मैचों की सीरीज से पहले इंग्लैंड की टीम 10 जून को स्कॉटलैंड के खिलाफ मैच खेलेगी.
इंग्लैंड की सीरीज हार से भारत को होगा फायदा

आपकों बता दें, कि अगर इंग्लैंड की टीम ऑस्ट्रेलिया व स्कॉटलैंड की टीमों से हारती है, तो भारतीय टीम को फायदा होगा. भारतीय टीम आईसीसी रैंकिंग में अभी 122 अंको के साथ दूसरे स्थान पर है. वही इंग्लैंड की टीम आईसीसी रैंकिंग पर 125 अंको के साथ पहले स्थान पर है, इसलिए अगर इंग्लैंड की टीम हारती है, तो भारतीय टीम के पास वनडे क्रिकेट में नंबर-1 बनने का सुनहरा मौका होगा.
आज हम आपकों अपने इस ख़ास लेख में इंग्लैंड की इन सीरीजों से पॉइंट्स टेबल में पड़ने वाले प्रभाव के बारे में बताएंगे और बताएंगे, कि अगर इंग्लैंड की टीम स्कॉटलैंड को हरा दे, तो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरिज के परिणामों से क्या फर्क पड़ सकता है आईसीसी की रैंकिंग पर :
यदि इंग्लैंड ने स्कॉटलैंड की टीम को हराया तो इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया सीरीज के ऐसे परिणामों पर यह होंगे आईसीसी के रेटिंग पॉइंट्स :

इंग्लैंड 5-0 से जीत – इंग्लैंड 128 अंक, ऑस्ट्रेलिया 100 अंक
इंग्लैंड 4-1 से जीत – इंग्लैंड 126, ऑस्ट्रेलिया 103
इंग्लैंड 3-2 से जीत – इंग्लैंड 124, ऑस्ट्रेलिया 105
ऑस्ट्रेलिया 3-2 से जीत – इंग्लैंड 122, ऑस्ट्रेलिया 108
ऑस्ट्रेलिया 4-1 से जीत – इंग्लैंड 120, ऑस्ट्रेलिया 111
ऑस्ट्रेलिया 5-0 से जीत – इंग्लैंड 118, ऑस्ट्रेलिया 113
अगर इंग्लैंड की टीम स्कॉटलैंड से हार जाए तो इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया सीरीज के ऐसे परिणामों पर यह होंगे आईसीसी के रेटिंग पॉइंट्स :
इंग्लैंड 5-0 से जीत – इंग्लैंड 126 अंक, ऑस्ट्रेलिया 100 अंक
इंग्लैंड 4-1 से जीत – इंग्लैंड 124, ऑस्ट्रेलिया 103
इंग्लैंड 3-2 से जीत – इंग्लैंड 123, ऑस्ट्रेलिया 105
ऑस्ट्रेलिया 3-2 से जीत – इंग्लैंड 120, ऑस्ट्रेलिया 108
ऑस्ट्रेलिया 4-1 से जीत – इंग्लैंड 118, ऑस्ट्रेलिया 110
ऑस्ट्रेलिया 5-0 से जीत – इंग्लैंड 116, ऑस्ट्रेलिया 113
इस प्रकार है इंग्लैंड की टीम का आगामी कार्यक्रम :
इंग्लैंड बनाम स्कॉटलैंड:
10 जून – वनडे मैच, ग्रेंज क्रिकेट क्लब, एडिनबर्ग
इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया श्रृंखला:
13 जून – पहला वनडे, ओवल, लंदन
16 जून – दूसरा वनडे, सोफिया गार्डन, कार्डिफ़
1 9 जून – तीसरा वनडे, ट्रेंट ब्रिज, नॉटिंघम
21 जून – चौथा वनडे, रिवरसाइड, चेस्टर-ले-स्ट्रीट
24 जून – पांचवा वनडे, ओल्ड ट्रैफोर्ड, मैनचेस्टर
फिलहाल ऐसी है आईसीसी की वनडे रैंकिंग :
इस प्रकार है आईसीसी की ताजा वनडे टीम रैंकिंग
रैंकिंग खिलाड़ी अंक
1 इंग्लैंड 125
2 भारत 122
3 साउथ अफ्रीका 113
4 न्यूजीलैंड 112
5 ऑस्ट्रेलिया 104
6 पाकिस्तान 102
7 बांग्लादेश 93
8 श्रीलंका 77
9 वेस्टइंडीज 69
10 अफगानिस्तान 63
इस प्रकार है अपडेट टॉप-10 बल्लेबाजों की सूची
रैंकिंग खिलाड़ी अंक
1 विराट कोहली 909
2 एबी डीवीलियर्स 844
3 डेविड वार्नर 823
4 जो रूट 814
5 बाबर आजम 813
6 रोहित शर्मा 799
7 राँस टेलर 885
8 क्विंटन डी कॉक 783
9 फाफ डू प्लेसी 782
10 केन विलियम्सन 778
इस प्रकार है अपडेट टॉप 10 वनडे गेंदबाजो की सूची
रैंकिंग खिलाड़ी अंक
1 जसप्रीत बुमराह 787
1 राशिद खान 763
3 जोश हेजलवुड 714
4 हसन अली 711
5 ट्रेंट बोल्ट 699
6 इमरान ताहिर 683
7 कगिसो रबाडा 679
8 क्रिस वोक्स 673
9 युज्वेंद्र चहल 667
10 मिचेल स्टार्क 658
इस प्रकार है अपडेट टॉप-5 वनडे ऑलराउंडर की सूची
रैंकिंग खिलाड़ी अंक
1 शाकिब अल हसन 359
2 मोहम्मद हफीज 339
3 मोहम्मद नबी 323
4 मिचेल सेंटनर 317
5 क्रिस वोक्स 312
The post बिना कोई मैच खेले भारतीय टीम बन जायेगी दुनिया की नम्बर 1 वनडे टीम, ये है पूरा समीकरण appeared first on SportzWiki Hindi.