Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

फीफा विश्वकप फुटबॉल: क्रोएशिया ने नाइजीरिया को 2-0 से हराया

सेंट पीटर्सबर्ग
क्रोएशिया ने फीफा विश्वकप फुटबॉल  के ग्रुप डी के मुकाबले में शानदार खेल दिखाते हुए नाइजीरिया को 2-0 से हरा दिया। क्रोएशिया की ओर से मैच के 32वें मिनट में कलिंगग्रेड ने साथी खिलाड़ी मेंडजुकिक को शानदार क्रॉस दिया जिस पर गोल कर मेंडजुकिक ने क्रोएशिया को 1- से आगे कर दिया। इसके बाद क्रोएशिया की ओर से दूसरा गोल लूका मोडरिक ने किया। लूका ने 71वें मिनट में पेनल्टी को गोल में बदलने में कोई गलती नहीं की। पहले हाफ के दौरान नाइजीरिया को कई मौके मिले पर क्रोशियाई रक्षापंक्ति ने नाइजीरिया को गोल करने का कोई मौका नहीं दिया। नाइजीरियाई खिलाड़ियों की हार का कारण मैच में मिले अवसरों का लाभ नहीं उठा पाना रहा।

क्रोएशिया ने आधे से अधिक समय तक गेंद को अपने कब्जे में बनाये रखा। वहीं अफ्रीकी देश नाइजीरिया के खिलाड़ी आधे से कम समय गेंद पर नियंत्रण रख पाये। क्रोएशिया की तरफ से 17 फाउल हुए, जबकि नाइजीरिया की ओर से 12 फाउल हुए। जिसमें क्रोएशिया की टीम को 6 कॉर्नर जबकि नाइजीरिया को 5 कॉर्नर मिले। मैच के दौरान जहां क्रोएशिया के दो खिलाड़ियों वहीं नाइजीरिया के एक खिलाड़ी को पीला कार्ड दिखाया गया।