Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

फीफा विश्व कप : ब्राजील ने कोस्टा रिका को 2-0 से दी मात

सेंट पीटर्सबर्ग। फिलिट कोटिन्हो (91वें मिनट) और स्टार खिलाड़ी नेमार की ओर से इंजुरी टाइम में किए गए गोल के दम पर ब्राजील ने सेंट पीटर्सबर्ग में शुक्रवार को खेले गए फीफा विश्व कप के दूसरे ग्रुप मैच में कोस्टा रिका को 2-0 से मात दी। इस मैच में मिली जीत के साथ ब्राजील ने अंतिम-16 दौर में जाने की उम्मीदों को मजबूत कर लिया है, वहीं कोस्टा रिका का सफर इस मैच में हार के साथ खत्म हो गया है। आखिरी ग्रुप मैच उसके लिए औपचारिकता मात्र होगा।

कोस्टा रिका के डिफेंस को कई बार भेदकर उसके गोल पोस्ट के करीब पहुंचे ब्राजील के खिलाड़ी सफलता हासिल नहीं कर पा रहे थे। उनके अधिकतर शॉट ऑफ साइड से निकल कर बाहर हो गए।

ब्राजील ने 26वें मिनट में गोल कर प्रशंसकों के चेहरे पर खुशी बिखेरी, लेकिन यह खुशी ज्यादा देर तक नहीं टिक पाई। इस गोल को रद्द कर दिया गया। गेब्रिएल जीसस की ओर से किए गए इस गोल को ऑफसाइड माना गया और इस कारण ब्राजील बढ़त बनाने से चूक गई।

पहले हाफ में ब्राजील ने मैच पर दबदबा बनाए रखा था, लेकिन इसके बावजूद वह कोस्टा रिका के डिफेंस का मुकाबला नहीं कर पा रही थी। 38वें मिनट में नेमार की टीम को पहला कॉर्नर मिला और ब्राजील इसका भी फायदा नहीं उठा पाई।

कई बार कोस्टारिका के गोल पोस्ट तक पहुंचने वाले मार्सेलो के शॉट गोलकीपर केलोर नवास असफल कर रहे थे। ऐसे में 41वें मिनट में मार्सेलो ने 32 यार्ड के बाहर से गोल किया, लेकिन उनके शॉट का नवास ने शानदार तरीके से बचाव किया।

दोनों टीमों की कोशिशें डिफेंस के आगे नाकाम रहीं और ऐसे में पहले हाफ का समापन गोलरहित हुआ।

दूसरे हाफ में कोस्टा रिका की टीम ने फुटबाल पर अपना कब्जा बनाने की कोशिश की और इसी क्रम में 48वें मिनट में उसे दो बार गोल करने का मौका मिला, लेकिन इन दोनों कोशिशों को ब्राजील के गोलकीपर एलिसन बेकर ने असफल कर दिया।

इसर बीच, नेमार को 50वें मिनट में कॉर्नर मिला लेकिन एक बार फिर टीम इसमें असफल रह गई। इसी मिनट में कॉर्नर के एक और मौके को कोस्टा रिका ने सफल नहीं होने दिया।

The post फीफा विश्व कप : ब्राजील ने कोस्टा रिका को 2-0 से दी मात appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.