Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आज आयरलैंड का 2-0 से सफाया करने के लिए मैदान में उतरेगी विराट सेना

स्पोर्ट्स डेस्क:भारत और आयरलैंड के बीच चल रही दो टी-20 मैचों की सीरीज का दूसरा और अंतिम मैच आज खेला जाएगा। दूसरा मैच भी उसी मैदान में खेला जाएगा जहां पहला मैच खेला गया था। पहले मैच में भारतीय टीम ने आयरलैंड को बहूत बूरी तरह से हराया था। पहले मैच में भारतीय बल्लेबाजों ने शानदा प्रदर्शन किया था। भारतीय टीम आज के मैच को जीतकर आयरलैंड का 2-0 से सफाया करने मैदान में उतरेगा। आयरलैंड भी आज के मैच को किसी भी तरह जीतकर दो मैचों की सीरीज को 1-1 से बराबरी करना चाहेगा। लेकिन पहले के मैच के प्रदर्शन के हिसाब से भारतीय टीम का पलड़ा भारी नजर आ रहा है और भारतीय टीम इस मैच की जीत के जोश के साथ इंग्लैंड के साथ सीरीज खेलने के लिए तैयार है। भारतीय टीम अपना अगला टी-20 मैच 3 जुलाई को इंग्लैंड के खिलाफ खेलेंगी।

भारतीय टीम ने100वां अंतरराष्ट्रीय टी-20 मैच आयरलैंड के खिलाफ खेला था। इस मैच में भारतीय टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 208 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया था। इस लक्ष्य का पिछा करने उतरी आयरलैंड की टीम 132 रन ही बना पाई और भारत ने पहला मैच 76 रन से जीत लिया। इस मैच में भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने 97 रनों की तूफानी पारी खेलकर सब का दिल जीत लिया था।

आयरलैंड के खिलाफ दूसरे टी-20 मैच भारतीय समय के अनुसार रात 8 बजकर 30 मिनट पर शुरु हो जाएगा।

भारतीय टीम : विराट कोहली (कप्तान), महेंद्र सिंह धोनी, लोकेश राहुल, रोहित शर्मा, शिखर धवन, हार्दिक पंड्या, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, भुवनेश्वर कुमार, उमेश यादव, जसप्रीत बुमराह और सिद्धार्थ कौल

आयरलैंड टीम : गैरी विल्सन (कप्तान), एंड्रयू बिलबिर्नी, पीटर चेज, जार्ज डाकरेल जोशुआ लिटल, एंडी मैकब्रायन, केविन ओब्रायन, विलियम पोर्टरफील्ड, स्टुअर्ट पायंटर, बायड रैनकिन, जेम्स शेनन, सिमी सिंह, पाल स्टर्लिंग और स्टुअर्ट थाम्पसन



Herald