शुक्रवार 15 जून को ही भारत और अफगानिस्तान की टीम के बीच खेला गया एकमात्र ऐतिहासिक टेस्ट मैच समाप्त हो गया है. इस मैच को भारत की टीम ने अपने शानदार प्रदर्शन के चलते एक पारी व 262 रन से जीत लिया था.
मात्र दो दिन में खत्म हो गया था टेस्ट मैच

आपकों जानकर हैरानी होगी, लेकिन यह सच है, कि भारत और अफगानिस्तान के बीच खेला गया यह टेस्ट मैच मात्र दो दिन में ही समाप्त हो गया था. भारतीय टीम ने पहले खेलते हुए 474 रन का एक बड़ा स्कोर बनाया था.
इस लक्ष्य के जवाब में अफगानिस्तान की टीम जहां अपनी पहली पारी में 109 रन आल आउट हो गई थी. वही अफगानिस्तान की टीम अपनी दूसरी पारी में मात्र 103 रन पर आउट हो गई थी. अफगानिस्तान की टीम अपनी दोनों पारियों में मिलाकर मात्र 499 गेंद ही खेल पाई थी.
इंग्लैंड-वेस्टइंडीज टेस्ट मात्र 10 गेंद में हो गया था खत्म

आपकों बता दें, कि एक टेस्ट मैच ऐसा भी था. जो मात्र 10 गेंदों में ही खत्म हो गया था. साल 2009 में इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच एक टेस्ट मैच नार्थ साउंड स्टेडियम में खेला जा रहा था.
इस मैच का टॉस वेस्टइंडीज की टीम ने जीता था और इंग्लैंड की टीम को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया था. इस मैच में इंग्लैंड की टीम ने अपनी पारी की मात्र 10 गेंद ही खेली थी, कि वेस्टइंडीज के गेंदबाजो को गेंदबाजी करने में दिक्कत होने लगी.
बालुई मिट्टी में धंस रहा था गेंदबाजो का पैर

दरअसल, रनअप लेते वक्त गेंदबाजो का पैर बालुई मिट्टी में धंस जा रहा था और गेंदबाजो को गेंदबाजी करने में काफी दिक्कत आ रही थी. इसके बाद वेस्टइंडीज के गेंदबाजो ने अंपायर से इस बात की शिकायत की और इस मौके पर मैच रेफरी एलन हर्स्ट भी मैदान पर आ गये थे.
गेंदबाजो की इस परेशानी को देखते हुए दोनों ही टीमों के कप्तान अंपायर व मैच रेफरी ने आपसी सहमती से इस मैच को रद्द करने का फैसला किया, क्योंकि इस मैदान पर गेंदबाजो के लिए गेंदबाजी करना बहुत ही जोखिम भरा काम था.
The post भारत-अफगानिस्तान नहीं बल्कि इन 2 देशो के बीच खेला गया था सबसे छोटा टेस्ट, मात्र 10 गेंदों में खत्म हुआ था मैच appeared first on SportzWiki Hindi.