भारत- पाकिस्तान के बीच होने वाले मैचों में दर्शकों के बीच जो रोमांच देखने को मिलता है वो शायद ही किसी दूसरे मैच में देखने को मिलता हो, जब -जब भारत- पाकिस्तान के बीच मैच आयोजित होता है, वो दिन ऐतिहासिक बन जाता है. ये दिन क्रिकेट प्रेमियों के लिए काफी महत्वपूर्ण है, लेकिन अब ये रोमांच कम से कम 2023 तक तो देखने को नहीं मिलेगा.

हाल में ही पाकिस्तानी बोर्ड ने एफटीपी द्वारा ये बताने की कोशिश की है आने वाले चार सालों में इस तरह का रोमांच नहीं देखने को नहीं मिलेगा. इसका सीधा कारण भारत-पाकिस्तान के बीच चल रही राजनीतिक अस्थिरता को बताया है.
पाकिस्तान ने 2023 तक सारे कार्यक्रम निर्धारित कर दिए है. अगर एशिया कप और विश्वकप के मैचों को छोड़ दिया जाए तो पाकिस्तान के साथ कोई भी सीरीज नहीं है.

अगले साल अक्टूबर में पाकिस्तान , श्रीलंका टीम के साथ टेस्ट मैच की यात्रा को शुरू करेगा. जिसके बाद उसको कई देशों के साथ श्रंखला खेलनी है. इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) द्वारा जारी किए गए फ्यूचर टूर प्रोग्राम (एफ़टीपी) के मुताबिक पाकिस्तान विश्व कप 201 9 और विश्व कप 2023 के बीच कम से कम 29 टेस्ट, 38 एकदिवसीय और 46 टी 20 मैच खेलेगी।
एशिया कप और आईसीसी कार्यक्रमों सहित टूर्नामेंट के लिए निर्धारित मैच को इस कार्यक्रम में शामिल नहीं किया गया है.

सितम्बर 2021 में अफगानिस्तान टीम के साथ 3 मैचों की एकदिवसीय सीरीज खेलेंगे. इस सीरीज में पाकिस्तानी खिलाड़ी मेहमान के रूप में अफगानी टीम के घर पर खेलेंगे.
पाकिस्तान की टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज (2018-19), न्यूजीलैंड (2018-19), श्रीलंका (201 9-20), बांग्लादेश (201 9-2020), दक्षिण अफ्रीका (2020-2021), न्यूजीलैंड ( 2021-2022), वेस्टइंडीज (2021-2022), ऑस्ट्रेलिया (2021-2022), इंग्लैंड (2022-2023) और न्यूज़ीलैंड (2022-2023) खेलेगा लेकिन अभी तक स्थान निर्धारित नहीं किये गए है.

इसी कड़ी में आगे बढ़ते हुए टेस्ट सीरीज में वेस्टइंडीज के तीन टेस्ट दौरे निर्धारित है. न्यूजीलैंड और श्रीलंका के साथ होने वाली सीरीज में पाकिस्तान मेजबानी करेगा. दक्षिण अफ्रीका अक्टूबर 201 9 में भारत में सीरीज खेलने के लिए बतौर मेहमान उपलब्ध रहेगा. आईसीसी कार्यक्रम के निर्धारण में भारत के साथ कोई भी मैच ना होने का कारण राजनीतिक तनाव को बताया है.
अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो इसे खूब शेयर, कमेंट और लाइक करे….
The post 2 या 3 साल नहीं बल्कि अब इतने सालो तक नहीं होगा भारत-पाकिस्तान के बीच कोई मैच appeared first on SportzWiki Hindi.