Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

कल भारतीय टीम बन जायेगी टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 100 मैच खेलने वाली 7वीं टीम, जाने कौन है भारत से आगे

भारतीय टीम आयरलैंड के खिलाफ अपना 100वां टी-20 मैच खेलने वाली है जिसमें टीम इस ऐतिहासिक मुकाबले में जीत हासिल करना चाहेगी। भारत ने अब तक इस शॉर्ट फ़ॉरमेट बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है और पिछले चार मैचों में लगातार जीत हासिल की है और अब इस मैच में भी मेजबान को हराना चाहेगी।

वहीं आपको बता दें कि भारत ने अपना पहला टी-20 इंटरनेशनल मुकाबला 1 दिसम्बर 2006 को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेला था जिसमें होम टीम को 6 विकेटों से हराया था और उस मैच के बाद सचिन ने कोई भी टी-20 इंटरनेशनल मैच नहीं खेला था।

भारतीय टीम ने साल 2007 में पिछली बार आयरलैंड का दौरा किया था जहाँ उन्होंने वनडे मैच खेले थे, लेकिन इस बार दो टी-20 मैचों की सीरीज है और कल पहला मुकाबला खेला जाएगा, जबकि अंतिम मैच 29 जून को होगा। भारत के लिए कल का दिन बहुत ख़ास भी रहेगा क्योंकि ये 100 मैच खेलने वाली टीम बन जाएगी।

इन टीमों ने खेले है 100 या इससे ज्यादा टी-20 मैच

– पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने अब तक सबसे ज्यादा 128 टी-20 मैच खेले है।
– तो न्यूज़ीलैंड की टीम ने इनके बाद सबसे ज्यादा 111 मैच खेले है।
– श्रीलंकाई टीम ने अब तक 108 मैच खेले है
– दक्षिण अफ्रीका ने 103 मैच खेले है।
– ऑस्ट्रेलिया ने भी तक पूरे 100 मैच खेले है।
– तो इंग्लैंड ने भी इतने ही 100 मैच खेले है।
– भारतीय टीम कल अपना 100वां मुकाबला खेलकर सातवीं टीम बन जायेगी जिन्होंने इतने मैच खेले हो।

अब तक अच्छा रहा है सफर

अगर टीम इंडिया के मैचों के बारे में और उनके प्रदर्शन के बारे में बताये तो अब तक टीम का प्रदर्शन शानदार रहा है। इन 99 मैचों में अब तक भारत ने 62 में जीत हासिल की है और 35 मुकाबलों में हार का सामना भी करना पड़ा है। साथ ही दो मैच जिनका कोई परिणाम नहीं निकल पाया है। टीम इंडिया ने पहले 10 मैचों में काफी अच्छा प्रदर्शन करते हुए 7 में जीत हासिल की थी और 2 मैचों में हार और एक बिना परिणाम रहा था।

The post कल भारतीय टीम बन जायेगी टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 100 मैच खेलने वाली 7वीं टीम, जाने कौन है भारत से आगे appeared first on SportzWiki Hindi.