Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारत ने दूसरे टी-20 में आयरलैंड को 143 रन से रौंदा, 2-0 से जीती सीरीज

स्पोर्ट्स डेस्क। इंग्लैंड के खिलाफ अगले महीने शुरू हो रही महत्वपूर्ण सीरीज से पहले तैयारी करने के लिए अहम मानी जा रही आयरलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के दूसरे मैच में भारत ने आयरलैंड को 143 रन से हराया और इसी के साथ सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली। भारत के लिए यह जीत अंतर्राष्ट्रीय टी-20 मैच में रन के लिहाज से सबसे बड़ी जीत है।

टीम इंडिया ने टी-20 के 100वें अंतरराष्ट्रीय मैच को इस तरह से बनाया यादगार

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारत की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 213 रन का विशाल लक्ष्य खड़ा किया। भारत को ओपनिंग करने उतरे कप्तान विराट कोहली का विकेट तीसरे ही ओवर में खोना पड़ा। कोहली 8 गेंदों में मात्र 9 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद केएल राहुल और सुरेश रैना ने दूसरे विकेट के लिये 104 रन की साझेदारी की।

राहुल ने 36 गेंदों में 70 और रैना ने 45 गेंदों में 69 रन की पारी खेली। हार्दिक पंड्या ने अंतिम ओवर में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 9 गेंदों में 4 छक्कों की मदद से 32 रन बनाये।

क्रिकेट इतिहास में पहली बार भारतीय क्रिकेट टीम के 11 खिलाड़ी के साथ बनाएंगे ये नया रिकॉर्ड

विशाल लक्ष्य का पीछा करने उत्तरी आयरलैंड की टीम लड़खड़ा गई और पूरी टीम महज 12.3 ओवर में 70 रन बनाकर आलआउट हो गई। आयरलैंड के लिए सिर्फ 4 बल्लेबाज ही दहाई का आंकड़ा छू सके। भारत के लिए स्पिनर्स कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल ने 3-3 विकेट लिए वहीं 6 साल के बाद टी-20 टीम में वापसी करने वाले उमेश यादव ने 2 विकेट लिए। केएल राहुल को मैन ऑफ़ द मैच और युजवेंद्र चहल को मैन ऑफ़ द सीरीज चुना गया।

भारत को अब इंग्लैंड दौरे पर 3 टी-20 मैच, 3 वनडे और 5 टेस्ट मैच खेलने है। इस दौर पर टीम अपना पहला टी-20 मैच मंगलवार 3 जुलाई को ओल्ड ट्राफ्फोर्ड में खेलेगी।



Herald