Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारतीय टीम ने दुसरे टी-20 में आयरलैंड को दी 143 रन के बड़े अंतर से मात

भारतीय टीम और आयरलैंड की टीम के बीच दो टी-20 मैचों की सीरीज का दूसरा टी-20 मैच डब्लिन के द विलेज मैदान पर खेला गया. भारतीय टीम ने इस मैच को अपने शानदार प्रदर्शन के चलते आसानी से 143 रन के बड़े अंतर से जीत लिया और दो मैचों की टी-20 सीरीज को 2-0 के अंतर से अपने नाम कर लिया है.

213 रन का विशाल लक्ष्य खड़ा किया भारत ने 

भारत और आयरलैंड बीच चल रहे इस मैच में आयरलैंड की टीम ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. आपकों बता दें, कि पहले खेलते हुए भारत की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 213 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया है. भारत के लिए केएल राहुल और सुरेश रैना ने शानदार बल्लेबाजी की और भारतीय टीम के दुसरे विकेट के लिए 106 रन जोड़े थे. केएल राहुल और सुरेश रैना की शानदार बल्लेबाजी के दम पर ही भारतीय टीम 213 रन का लक्ष्य हासिल करने में कामयाब रह पाई.

भारतीय टीम के लिए ओपनर बल्लेबाज केएल राहुल ने जहां 36 गेंदों पर 70 रन की पारी खेली. वही टीम के लिए सुरेश रैना ने भी 45 गेंदों पर 69 रन की पारी खेली. अंत के ओवरों में हार्दिक पंड्या ने भारतीय टीम के लिए 9 गेंदों पर चार छक्के व एक चौके की मदद से 32 रन की पारी खेली. आयरलैंड के लिए केविन ओ ब्रायन ने अपने चार ओवर में 40 रन देकर तीन विकेट हासिल किये. भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली जहां मात्र 9 रन ही बना पाये. वही रोहित शर्मा भी बिना खाता खोले ही आउट हो गये थे.

आयरलैंड 70 रन पर हुई ढेर 

जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी आयरलैंड की टीम मिले हुए 214 रन के लक्ष्य के जवाब में 12.3 ओवर में महज 70 रन पर आउट हो गई.  आयरलैंड के लिए सबसे ज्यादा 18 गेंदों पर 15 रन की पारी कप्तान गैरी विल्सन ने खेली. वही भारतीय टीम के लिए कुलदीप यादव ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 2.3 ओवर में मात्र 16 रन देकर 3 विकेट हासिल किये. चहल ने भी अपने चार ओवर में 21 रन देकर 3 विकेट हासिल किये.

 

The post भारतीय टीम ने दुसरे टी-20 में आयरलैंड को दी 143 रन के बड़े अंतर से मात appeared first on SportzWiki Hindi.