Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारत के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए इंग्लैंड ने की टीम की घोषणा, इन 2 सगे भाइयों को पहली बार साथ में टीम में मिली जगह

ऑस्ट्रेलिया टीम इंग्लैंड दौरे पर है जहां पांच वनडे मैचों की सीरीज खेली जा रही है. इसके बाद इंग्लैंड ऑस्ट्रेलिया के साथ एक मात्र टी-20 मैच खेलेगी. ऑस्ट्रेलिया के बाद भारतीय क्रिकेट टीम इंग्लैंड का दौरा करने के लिए तैयार है. वहीं ऑस्ट्रेलिया और भारत के खिलाफ होने वाले टी-20 मैचों के लिए इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने दो सगे भाइयों को टीम में जगह दी है.

इंग्लैंड टीम में यह 20 साल बाद ऐसा होगा जब दो भाई इंग्लैंड के लिए खेलते हुए नज़र आएंगे. इससे पहले 1999 में ऐसा देखने को मिला था, जब बेन होलियॉक और एडम होलियॉक ने 1999 में श्रीलंका के खिलाफ सिडनी में इंग्लैंड टीम के लिए मैच खेला था.

ये दो भाई हुए 14 सदस्यीय टीम में शामिल

इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने कुरेन बंधुओं सैम और टॉम को 14 सदस्यीय टीम में जगह दी है. 20 साल के सैम कुरेन टी-20 अन्तर्राष्ट्रीय मैच में डेब्यू करने वाले हैं. सैम ने अभी तक इंग्लैंड के लिए एकमात्र टेस्ट मैच खेला है. जबकि 23 साल के टॉम कुरेन इंग्लैंड के लिए अभी तक छह टी-20 अन्तर्राष्ट्रीय मैच चुके हैं.

जो रूट समेत इन खिलाड़ियों की हुई वापसी

कुरेन बंधुओं के अलावा जो रूट की टीम में वापसी हुई है. रूट ने अपना आखिरी टी-20 अन्तर्राष्ट्रीय  मैच सितंबर 2017 में खेला था. वहीं रूट के अलावा मोइन अली, जॉनी बेयरस्टो और जेक बाल को भी टीम में मौका दिया गया है. जबकि तेज गेंदबाज मार्क वुड को आराम दिया गया है. वहीं इंग्लैंड शानदार तेज गेंदबाजी खिलाड़ी बेन स्टोक्स चोट के चलते सीरीज का हिस्सा नहीं बन पाएंगे. स्टोक्स सीरीज के समय अपना रिहैबिलिटेशन करेंगे.

क्रिस वोक्स भी चोट के चलते सीरीज में खेलते हुए नज़र नही आएंगे. वहीं सैम बिलिंग्स, डेविड मलान, लियाम डॉसन और जेम्स विंस को 14 सदस्यीय टीम में शामिल नही किया गया है. इंग्लैंड ने पिछले 10 टी-20 मैचों में केवल तीन में जीत दर्ज की है. ऐसे में इंग्लैंड के लिए ऑस्ट्रेलिया और भारत के खिलाफ टी-20 सीरीज आसान नही होने वाली है.

The post भारत के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए इंग्लैंड ने की टीम की घोषणा, इन 2 सगे भाइयों को पहली बार साथ में टीम में मिली जगह appeared first on SportzWiki Hindi.