जिम्बाब्वे क्रिकेट बोर्ड ने आगामी टी-20 ट्राई सीरीज के लिए अपनी 22 सदस्यीय क्रिकेट टीम की घोषणा कर दी है. 1 से 8 जुलाई तक खेले जानी वाली इस ट्राई सीरीज में जिम्बाब्वे के अलावा ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान भी खेलेंगी. इनमें से 15 खिलाडि़यों का चयन अगले सोमवार को होगा. टीम ने अंतरिम हेड कोच लालचंद राजपूत की देख रेख में ट्रेनिंग शुरू कर दी है.
स्टार खिलाड़ियों को नही मिली जगह
ब्रेंडन टेलर, सिकंदर रजा, शॉन विलियम्स, ग्रीम क्रेमर और क्रेग अर्विन सहित जैसे नामों ने वेतन विवाद के कारण खुद को इस सीरीज से दूर कर लिया है. जिसके बाद टीम में ओपनर हैमिल्टन मसाकाद़जा, चिभाभा, सोलोमोन मिरे, एल्टन चिगुंबुरा, मैलकम वॉलर, पीटर मूर, डोनाल्ड तिरिपानो, काइल जार्विस और क्रिस मोफू जैसे खिलाडि़यों को जगह दी गई है.
वेतन की समस्या से जूझ रहें है खिलाड़ी
जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम के खिलाड़ी लंबे समय से समय से वेतन नहीं दिए जाने की परेशानी से जूझ रहे हैं. खिलाड़ियों ने जिम्बाब्वे क्रिकेट बोर्ड को वेतन का भुगतान नहीं किए जाने की सूरत में आगामी ट्राई सीरीज का बहिष्कार करने की धमकी दी थी.
जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों को पिछले कई महीने से वेतन नहीं मिला है. टीम ने पिछले साल जुलाई में श्रीलंका का दौरा किया था जिसके लिए उनको भुगतान नहीं किया गया है.
टीम के खिलाड़ियों ने वेतन नहीं दिए जाने की सूरत में इस ट्राई सीरीज में ना खेलने का फैसला किया था.एसपीएन क्रिकइन्फो’की रिपोर्ट के अनुसार, बोर्ड ने कहा कि उसने खिलाड़ियों को 25 जुलाई तक बकाया वेतन अदा करने का वादा किया है.
आपको बता दे कि जिम्बाब्वे के कोच मौजूदा समय में भारत को 2007 में टी-20 विश्वकप दिलाने वाले दिग्गज भारतीय कोच लालचंद राजपूत है.
जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम : केफास झुवाओ, चामुनोरवा चिभाभा, हैमिल्टन मसाकाजा, सोलोमन मूर, तारिसई मुसाकंद, तिनशे कामुनुखमवे, एल्टन चिगुंबुरा, मैल्कम वालर, ब्रायन चारी, पीटर मूर, डोनाल्ड टीटिरिपानो, वेलिंगटन मसाकाजा, तेंदई चिसोरो, आशीर्वाद मुजरबानी, रयान मरे, केली जर्विस, क्रिस मपोफू, प्रिंस मासवायर, जॉन न्यंबू, रयान बर्ल, ब्रैंडन मावुता, रुगेर मगारीरा।
कोच: लालचंद राजपूत
The post भारत को टी-20 विश्वकप जीताने वाले दिग्गज भारतीय की अगुवाई में जिम्बाब्वे ने किया ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान के खिलाफ टी-20 टीम की घोषणा appeared first on SportzWiki Hindi.