Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आयरलैंड के खिलाफ पहले टी-20 से पहले आई बुरी खबर, इस टी-20 स्पेशलिस्ट दिग्गज खिलाड़ी की पत्नी अस्पताल में भर्ती

भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज आशीष नेहरा की पत्नी की हालत ठीक ना होने की वजह से अस्पताल में भर्ती हैं. मंगलवार को उन्होंने इसी से जुड़ी एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है. इस फोटो के साथ नेहरा की पत्नी रुश्मा नेहरा ने जो बात कही है वो हर किसी को भावुक कर देगी और जिंदगी की हकीकत से रूबरू कराएगी.

रुश्मा ने जो फोटो शेयर की है वह अस्पताल की फोटो है. जिसमें वह अस्पताल के गलियारे में किसी के सहारे जाती हुई दिखाई दे रही हैं. इसके साथ ही उन्होंने लिखा है ज़िन्दगी जैसी दिखाती है वैसी होती नही.

रुश्मा नेहरा ने इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो 

अस्पताल में भर्ती रुश्मा नेहरा ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर की है. इसके जरिए उन्होंने ये बताने की कोशिश की है कि किस तरह से जिंदगी बदलती रहती है. उन्होंने ये भी कहा है कि ऐसा कर वह सिर्फ हकीकत को बताना चाहती हैं. रुश्मा ने कैप्शन में लिखा ”सही दिशा में लिए गए छोटे कदम. जिंदगी हमेशा वैसी नही होती जैसी हमें इंस्टाग्राम पर दिखती है. मैं सिर्फ संघर्ष का पल साझा करना चाहती हूं”

रुश्मा द्वारा पोस्ट की गयी इस फोटो पर लोगों ने उनके जल्द ठीक होने की दुआएं की हैं. लोगों ने कहा उम्मीद है आप जल्द ठीक होकर चुस्त दुरुस्त हो जाएंगी. फ़िलहाल अपना ख्याल रखिए. एक यूज़र ने हौसला बढ़ाते हुए लिखा आप भी वैसे ठीक होइए जैसे नेहरा जी ने शेरों की तरह मैच में वापसी किया करते थे.

2002 में जब टीम इंडिया इंग्लैंड दौरे पर गयी थी उसी समय नेहरा और रुश्मा नजरें एक दूसरे पर पड़ी थीं. इसके बाद 2002 से 2007 के बीच दोनों के डेटिंग हुई. बाद में शादी का प्रस्ताव रखा और शादी हुई. अब आशीष और रुश्मा के दो बच्चे हैं. एक बेटी एरियाना नेहरा और बेटा आरुष नेहरा.

The post आयरलैंड के खिलाफ पहले टी-20 से पहले आई बुरी खबर, इस टी-20 स्पेशलिस्ट दिग्गज खिलाड़ी की पत्नी अस्पताल में भर्ती appeared first on SportzWiki Hindi.