भारत को 21 नवंबर से लेकर 18 जनवरी तक ऑस्ट्रेलिया का दौरा करना है. भारतीय टीम और ऑस्ट्रेलिया टीम के बीच इस दौरे में तीन टी-20 मैच, तीन वनडे मैच और चार टेस्ट मैच खेले जाने है.
आपकों बता दें, कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहले 21 नवंबर से लेकर 25 नवंबर तक टी-20 सीरीज खेली जायेगी. वही उसके बाद 6 दिसंबर से लेकर 7 जनवरी तक भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जायेगी. वही 12 जनवरी से 18 जनवरी के बीच भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जायेगी.
पहला टी-20 मुकाबला खेला जायेगा 2.30 बजे से

आपकों बता दें, कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टी-20 मुकाबला भारतीय समय के अनुसार 21 नवंबर को 2.30 बजे से ब्रिसबेन में खेला जायेगा.
वही बाकि के दोनों टी-20 मैच 1.30 बजे से खेले जायेंगे. दूसरा टी-20 मैच जहां मेलबर्न क्रिकेट स्टेडियम पर 23 नवंबर को खेला जायेगा. वही तीसरा मुकाबला सिडनी के मैदान पर 25 नवंबर को खेला जायेगा.
इस प्रकार है टेस्ट सीरीज का कार्यक्रम

वही अगर टेस्ट सीरीज के कार्यक्रम की बात करें, तो पहला टेस्ट मैच एडिलेड में 6 से 10 दिसंबर के बीच खेला जाएगा. जो भारतीय समय अनुसार सुबह 6.00 बजे से प्रसारित होगा.
वही दूसरा टेस्ट मैच 14 से 18 दिसंबर के बीच पर्थ के मैदान पर खेला जायेगा. वही तीसरा टेस्ट मैच 26 से 30 दिसंबर के बीच मेलबर्न क्रिकेट स्टेडियम पर खेला जायेगा. वही चौथा और आखिरी टेस्ट मैच सिडनी में 3 जनवरी से 7 जनवरी के बीच खेला जायेगा.
इस प्रकार है वनडे सीरीज का कार्यक्रम

वही अगर वनडे कार्यक्रम की बात करें, तो पहला वनडे मैच 12 जनवरी को सिडनी में खेला जायेगा. वही दूसरा वनडे मैच 15 जनवरी को एडिलेड में खेला जायेगा. वही तीसरा वनडे मैच मेलबर्न में 18 जनवरी को खेला जायेगा.
एक नजर पुरे कार्यक्रम में
पहला टी-20 : 21 नवंबर : ब्रिसबेन : 2.30 बजे
दूसरा टी-20 : 23 नवंबर : मेलबर्न : 1.30 बजे
तीसरा टी-20 : 25 नवंबर : सिडनी : 1.30 बजे
पहला टेस्ट मैच : 6 दिसंबर से 10 दिसंबर : एडिलेड : 6.00 बजे
दूसरा टेस्ट मैच : 14 दिसंबर से 18 दिसंबर : पर्थ : 8.00 बजे
तीसरा टेस्ट मैच : 26 दिसंबर से 30 दिसंबर : मेलबर्न : 6.00 बजे
चौथा टेस्ट मैच : 3 जनवरी से 7 जनवरी : सिडनी : 5.00 बजे
पहले वनडे मैच : 12 जनवरी : सिडनी : 8.50 बजे
दूसरा वनडे मैच : 15 जनवरी : एडिलेड : 9.20 बजे
तीसरा वनडे मैच : 18 जनवरी : मेलबर्न : 8.50 बजे
The post भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टी-20 महामुकाबला दोपहर 2.30 बजे appeared first on SportzWiki Hindi.