Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इंजरी नहीं छोड़ रही टीम इंडिया का पीछा चोटिल होकर दुसरे टी-20 से बाहर हुए ये 2 भारतीय खिलाड़ी

भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों विराट कोहली की कप्तानी में यूके के दौरे पर है। भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ एक मुश्किल चुनौती से पहले आयरलैंड के खिलाफ उनकी मेजबानी में दो मैचों की टी-20 सीरीज खेल रही है। भारतीय टीम आयरलैंड की टीम के खिलाफ तैयारी को लेकर अपनी पूरी मुख्य टीम के साथ बुधवार को खेले गए पहले टी-20 मैच के लिए उतरी।

आयरलैंड के खिलाफ दूसरे टी-20 मैच से पहले भारतीय टीम को करारा झटका

आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की टी-20 सीरीज के पहले टी-20 मैच में भारतीय टीम ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए 76 रनों से जीत हासिल की। इस जीत से भारतीय टीम उत्साह से लबरेज है और शुक्रवार को दूसरे टी-20 मैच में उतरने को तैयार तो है, लेकिन मैच के एक दिन पहले यानि गुरूवार को भारतीय टीम को करारा झटका लगा है।

जसप्रीत बुमराह और वॉशिंगटन सुंदर को फुटबॉल खेलने के दौरान लगी चोट

गुरूवार को भारतीय टीम  प्रेक्टिस सेशन में फुटबॉल खेल रही थी इस दौरान भारतीय टीम के मुख्य तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और युवा ऑलराउंडर खिलाड़ी वॉशिंगटन सुंदर को चोट लग गई है। भारतीय टीम के इन दोनों खिलाड़ियों को चोट लगने के बाद टीम के साथ ही फैंस को भी करारा झटका लगा है।

बुमराह-सुंदर को दूसरे टी-20 में उतारने का जोखिम नहीं लेगा टीम मैनेजमेंट

भारतीय टीम के सूत्रों की माने तो जसप्रीत बुमराह और वॉशिंगटन सुंदर गुरूवार को टीम के साथ फुटबॉल खेल रहे थे तभी इन दोनों खिलाड़ियों को चोट लगी है। ऐसे में आयरलैंड के खिलाफ होने वाले दूसरे टी-20 मैच से ठीक पहले चोट लगने के बाद भारतीय टीम मैनेजमेंट चिंतित नजर आ रहा है। साथ ही ये माना जा रहा है कि आयरलैंड के बाद इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली महत्वपूर्ण सीरीज से पहले इन दोनों खिलाड़ियों के साथ कोई जोखिम नहीं लेना चाहेगा।

ऐसे में शुक्रवार को आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की टी-20 सीरीज के दूसरे टी-20 मैच में भारतीय टीम को तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और वॉशिंगटन सुंदर को अंतिम एकादश में शामिल करने का कोई जोखिम नहीं उठाना चाहेगा।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

The post इंजरी नहीं छोड़ रही टीम इंडिया का पीछा चोटिल होकर दुसरे टी-20 से बाहर हुए ये 2 भारतीय खिलाड़ी appeared first on SportzWiki Hindi.