Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ग्लोबल टी-20 कनाडा लीग में स्मिथ, वार्नर और क्रिस गेल जैसे दिग्गजों के साथ खेलते नजर आयेंगे ये 3 भारतीय

ग्लोबल टी20 कनाडा लीग का पहला संस्करण इस महीने खेले जाने के लिए पूरी तरह तैयार है। यह टूर्नामेंट कनाडा में क्रिकेट के इतिहास में एक सफल इवेंट बनने वाली है। यह कनाडाई खिलाड़ियों के लिए कुछ अंतरराष्ट्रीय महान खिलाड़ियों के साथ खेलने का विशेष अवसर होगा जहाँ ये देश के खिलाड़ी विश्व स्तरीय खिलाड़ियों के साथ खेलेंगे। टूर्नामेंट का पहला मैच 28 जून को खेला जाएगा। जिसमें 6 टीमें भाग लेने वाली है।

इस टूर्नामेंट में भारत के कई खिलाड़ी खेलने वाले है। हालांकि बात यह है कि ये खिलाड़ी भारतीय जरूर है, लेकिन खेलते भारत में नहीं बल्कि बाहरी देशों विशेष रूप से कनाडा के लिए खेलते है, किंतु इनका जन्म भारत में हुआ था। इन खिलाड़ियों में अगर हम बात करें तो एक या दो नहीं बल्कि कई खिलाड़ी है।

ये भारतीय खिलाड़ी खेलेंगे ग्लोबल टी20 कनाडा लीग में

निखिल दत्ता (कोलकाता)

जानकारी के लिए आपको बता दें कि निखिल दत्ता जो कि मूल रूप से भारत के कोलकाता शहर से इनका सम्बन्ध है लेकिन इनका जन्म कुवैत में हुआ था और ये कनाडा के खेलते है। इनके माता-पिता कोलकाता के रहने वाले है और बाद में जब कुवैत चले गए तो इसके बाद इनका जन्म वहीं हुआ था।

हिरल पटेल (अहमदाबाद)

वहीं 26 वर्षीय युवा हिरल पटेल भी भारत के है। ख़ास बात तो यह है इनका तो जन्म भी भारत में हुआ था। जी हाँ, साल 1991 में इनका जन्म अहमदाबाद, गुजरात में हुआ था और वर्तमान में कनाडाई क्रिकेट टीम के लिए खेलते है।

नितीश कुमार

नितीश कुमार भी इस ग्लोबल टी20 कनाडा लीग में शामिल किया गया है जो कनाडा के लिए खेलते है। इनका सम्बन्ध भी भारत से है। इनका परिवार भारतीय है और लेकिन इनका जन्म ओंटारिया, कनाडा में हुआ था। ये अब तक कनाडा की राष्ट्रीय टीम के लिए 16 वनडे मैच खेल चुके है।

इस तरह ग्लोबल टी20 कनाडा लीग में भारत ये खिलाड़ी खेलते हुए नजर आयेंगे। यह टूर्नामेंट 28 जून से खेला जाने वाला है जिसमें 6 टीमें भाग लेंगी और कुल 22 मुकाबले खेले जाने वाले है।

The post ग्लोबल टी-20 कनाडा लीग में स्मिथ, वार्नर और क्रिस गेल जैसे दिग्गजों के साथ खेलते नजर आयेंगे ये 3 भारतीय appeared first on SportzWiki Hindi.