भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बुधवार को डब्लिन के मालाहाइड क्रिकेट क्लब ग्राउंड पर खेले गए दो मैचों की टी-20 सीरीज के पहले मैच में आयरलैंड को 76 रनों से शिकस्त दी. इस मैच में टीम इंडिया ने खेल के दोनों विभागों में शानदार प्रदर्शन किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने रोहित और धवन के शतकीय साझेदारी (160 रन) के बदौलत आयरलैंड के सामने पहाड़ जैसा लक्ष्य रखा. फिर गेंदबाजों ने आयरिश बल्लेबाजों की कमर तोड़ दी. इस मैच में कुलदीप यादव ने चार विकेट झटके. जिस वजह से उन्हें मैन ऑफ द मैच के ख़िताब से नवाजा गया.
मैच के बाद टीम इंडिया के कप्तान ने साफ़ कर दिया कि अगले मैच में टीम मैनेजमेंट टीम में बदलाव कर सकता है. बता दें अगला मैच भी इसी मैदान पर खेला जाना है.
विराट ने कहा कि
“आज हमने अपने नाम के अनरूप प्रदर्शन किया. पहले बल्लेबाजी में धवन और रोहित ने कमाल की पारी खेली. फिर गेंदबाजों ने भी अपना बचा हुआ काम बखूबी निभाया. उन्होंने आगे कहा कि हम अगले मैच में उन खिलाड़ियों के बारे में सोच रहे हैं, जिन्हें खेलने का मौका नहीं मिला.”
विराट ने साफ़ साफ़ कहा कि
“हम उन प्लेयर्स के बारे में सोच रहे हैं जिन लोगों को आज मौका नहीं मिला, उन्हें अगले मैच में एक मौका मिलेगा. आईपीएल में लोगों के पास बहुत अच्छा समय था लेकिन उन्हें यहां भी बीच में समय देना होगा. हम सभी को गेम-टाइम देना चाहते हैं और चाहते हैं कि वे उनके काबिलियत को साबित करें. मौके भुनाना हमेशा प्लेयर के ऊपर निर्भर करता है.”
ये तीन खिलाड़ी हो सकते हैं बाहर
सुरेश रैना-

वैसे तो रैना को टी-20 स्पेशलिस्ट माना जाता है लेकिन दौरे पर गए अन्य खिलाडियों को भी मौका दिया जाना है इस वजह से इनकी जगह केएल राहुल को अगले मैच में मौका दिया जा सकता है.
राहुल को पहले ही मैच में फैन्स टीम में देखना चाहते थे, लेकिन उन्हें मौका नहीं मिला. जिसपर फैन्स थोड़े नाराज़ भी हुए. राहुल ने बीते आईपीएल में भी गजब का प्रदर्शन किया.
मनीष पांडे-

टीम इंडिया के इस खिलाड़ी के दिन अच्छे नहीं चल रहे हैं. आईपीएल में भी पांडे कुछ खास नहीं कर पाए थे. इसनें पहले टी-20 मैच में ही मौका मिलने पर फैन्स भड़क गए ऐसा इसलिए क्योंकि इनकी जगह दिनेश कार्तिक को टीम में शामिल किया जा सकता था.
कार्तिक ने निदाहस के बाद आईपीएल में भी केकेआर के लिए बेहतरीन प्रदर्शन किया था. कार्तिक को पांडे की जगह दूसरे मैच में मौका दिया जा सकता है.
भुवनेश्वर कुमार-

टीम इंडिया में वैसे तो फिलहाल इस गेंदबाज को बाहर का रास्ता नहीं दिखाया जा सकता क्योंकि भुवी अभी भारतीय गेंदबाजी की अहम कड़ी हैं लेकिन उन्हें इंग्लैंड दौरे को ध्यान में रखते हुए आयरलैंड के खिलाफ दूसरे टी- 20 मैच में आराम दिया जा सकता है. इनकी जगह सिद्धार्थ कौल को टीम में शामिल कर उनका डेब्यू कराया जा सकता है.
The post पहला टी-20 जीतने के बाद विराट ने किया साफ़ दूसरे मैच से होगी इन 3 खिलाड़ियों की छुट्टी appeared first on SportzWiki Hindi.