भारतीय टीम के स्टार ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा आयरलैंड के खिलाफ पहले टी-20 मैच में 97 रन पर आउट हो गये थे. वह मात्र 3 रन से अपने शतक से चुक गये थे.
आज हम आपकों अपने इस खास लेख में विश्व के उस एकलौते खिलाड़ी का नाम बताएंगे, जो 99 रन के स्कोर पर टी-20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में आउट हो चुके है.
एलेक्स हेल्स 99 रन के स्कोर पर हो चुके है आउट

टी-20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सिर्फ एक खिलाड़ी ही 99 रन के स्कोर पर आज तक आउट हुआ है और वह खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज एलेक्स हेल्स है.
साल 2012 में वेस्टइंडीज के खिलाफ हो चुके है 99 रन पर आउट

आपकों बता दें, कि साल 2012 में वेस्टइंडीज के खिलाफ ट्रेंटब्रिज के मैदान पर एलेक्स हेल्स 99 रन के इस अशुभ आँकड़े में आउट हो गये थे. एलेक्स हेल्स के अलावा आजतक कोई भी बल्लेबाज 99 के स्कोर पर आउट नहीं हुआ है.
शानदार रहा है हेल्स का अबतक क्रिकेट करियर

आपकों बता दें, कि एलेक्स हेल्स ने इंग्लैंड के लिए अबतक कुल 11 टेस्ट मैच, 65 वनडे मैच और 53 टी-20 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेल लिए है. हेल्स ने 11 टेस्ट मैचों में 27.28 की औसत से 573 रन बनाये है. वही उन्होंने 65 वनडे मैचों में अबतक 38.36 की औसत से 2302 रन बनाये है.
वही 53 टी-20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में एलेक्स हेल्स ने 32.02 की औसत से व 137.82 के स्ट्राइक रेट से 1505 रन बना लिए है. एलेक्स हेल्स टी-20 क्रिकेट में वैसे एक शतक लगा चुके है. वही उन्होंने अपने वनडे क्रिकेट करियर में 6 शतक लगाये हुए है.
इंग्लैंड की टीम ने हाल में ही ऑस्ट्रेलिया की टीम को 5-0 से वनडे सीरीज हराई थी. इस सीरीज में इंग्लैंड के लिए एलेक्स हेल्स ने एक शानदार भूमिका निभाई थी और उन्होंने इस सीरीज में जब इंग्लैंड की टीम ने एतिहासिक 481 रन का स्कोर बनाया था, तो हेल्स ने उस मैच में 92 गेंदों पर 147 रन की शानदार पारी खेली थी.
The post रोहित नहीं बल्कि ये है विश्व का सबसे बदनसीब खिलाड़ी जो टी-20 में 99 रनों पर हो चूका है आउट appeared first on SportzWiki Hindi.