Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इन टीमों ने सबसे ज्यादा बार आईपीएल में 200 से ज्यादा रन किए हैं चेस, हैरान करने वाला है पहला नाम

आईपीएल 2018 काफी रोमांचकारी रहा है। इस सीजन कई बार टीमें 200 के आंकड़े के पार पहुंची है। वहीं कई बार ये स्कोर चेस भी हुआ। कड़ी टक्कर वाले इन मुकाबलों में काफी रोमांच देखने को मिला। इस बार आईपीएल का खिताब चेन्नई सुपरकिंग्स ने अपने नाम किया।

आइए एक नजर डालते हैं अभी तक आईपीएल की उन टीमों पर जिन्होंने सबसे ज्यादा बार 200 से अधिक का स्कोर चेस किया है। वैसे टी-20 क्रिकेट में दो सौ का स्कोर चेस करना आसान काम नहीं है, लेकिन अगर टीम की शुरूआत अच्छी हो तो इस लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।

किंग्स इलेवन पंजाब

आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा बार 200 का स्कोर चेस करने का रिकॉर्ड पंजाब के नाम है। पंजाब ने तीन बार दो सौ का स्कोर चेस किया है। सबसे पहले साल 2010 में कोलकाता के ईडन गार्डेन में किंग्स इलेवन पंजाब ने केकेआर के दो सौ रनों के लक्ष्य को धराशायी किया। इस मुकाबले में महेला जयवर्धने ने शतकीय पारी खेली थी।

2014 में किंग्स इलेवन पंजाब ने चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ आबु धावी में 205 रनों का सफलतापूर्वक पीछा किया था। उस समय टीम की कप्तानी जार्ज बैली के हाथों में थी।इस मैच में मैक्सवेल ने तूफानी पारी खेली थी। उन्होंने 43 गेंदों में 95 रन की पारी खेली थी। इसी सीजन किंग्स इलेवन पंजाब ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 206 रनों के लक्ष्या का पीछा करने में सफल रही। इस तरह पंजाब आईपीएल में सबसे ज्यादा बार दो सौ रन चेस करने वाली टीम बन गई है।

The post इन टीमों ने सबसे ज्यादा बार आईपीएल में 200 से ज्यादा रन किए हैं चेस, हैरान करने वाला है पहला नाम appeared first on SportzWiki Hindi.