Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

2008 अंडर-19 विश्वकप में कोहली के साथ करियर की शुरुआत करने वाले ये 5 खिलाड़ी कभी नहीं चाहेंगे विराट जीते 2019 विश्वकप

अगले साल इंग्लैंड और वेल्स की सरजमीं पर आईसीसी वनडे विश्वकप का आयोजन होना है। इस विश्वकप में सभी लोगों की नजर युवा खिलाड़ियों पर टिकी होंगी। ये युवा खिलाड़ियों ने समय-समय पर अपनी योग्यता को साबित कर दिखाया है।

अगर इस समय दुनिया के टॉप बल्लेबाज की बात करें तो उनमें सबसे ऊपर नाम भारतीय कप्तान विराट कोहली का आता है। लेकिन आगामी विश्व कप के दौरान कोहली ही नहीं बल्कि इन पांच विदेशी खिलाड़ियों पर भी सबकी नजर टिकी होंगी।

बता दें कि ये सभी खिलाड़ी साल 2008 में हुए अंडर-19 विश्व कप में कोहली के खिलाफ खेल चुके हैं। वहीं ये खिलाड़ी अपने प्रदर्शन के दम पर कप्तान कोहली को कड़ी टक्कर देते हुए नजर आएंगे।

आइए एक नजर डालते हैं इन पांच विदेशी खिलाड़ियों पर…

 

1- दिनेश चंडीमल

श्रीलंका टेस्ट टीम के कप्तान दिनेश चंडीमल अगले साल विश्वकप में भारतीय कप्तान विराट कोहली के खिलाफ खेलते नजर आएंगे। साल 2008 अंडर-19 विश्वकप में दिनेश चंडीमल कोहली के खिलाफ खेल चुके हैं। हालांकि इस साल भारत ने विश्वकप अपने नाम किया था। साल2011 में चंडीमल ने अफ्रीका के खिलाफ अपना टेस्ट डेब्यू किया था।

साल 2015 में गाले में हुए टेस्ट मैच में चंडीमल ने 162 रन की शानदार जीत भारत पर दर्ज की थी। मौजूदा समय में चंडीमल ने 43.7 9 की औसत से 3416 रन टेस्ट मैच में बना चुके हैं। इस दौरान इन्होंने 10 शतक भी जड़े। एंजेला मैथ्यूज के बाद चंडीमल को टीम की कप्तानी सौंपी गई थी।

The post 2008 अंडर-19 विश्वकप में कोहली के साथ करियर की शुरुआत करने वाले ये 5 खिलाड़ी कभी नहीं चाहेंगे विराट जीते 2019 विश्वकप appeared first on SportzWiki Hindi.