इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड की मेजबानी में होने वाले आईसीसी क्रिकेट विश्वकप को लेकर अब 365 दिनों से भी कम वक्त रह गया है। ऐसे में अब सभी टीमों ने अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। टीमों की तैयारियों में सबसे महत्वपूर्ण पहलू टीम का चयन रहेगा। सभी टीमें एक अच्छे संयोजन के साथ विश्वकप के लिए अपना सफर शुरू करना चाहेगी। इस तरह से हर किसी की नजरें इन दिनों भारतीय टीम पर है।
ये भारती खिलाड़ी 2015 विश्व कप के बाद खेलेंगे लगातार दूसरा विश्व कप
विश्वकप 2019 के लिए भारतीय टीम का हिस्सा कौन बनेगा ये सबसे बड़ा दिलचस्प सवाल है लेकिन आज हम आपको उन भारतीय खिलाड़ियों के बारे में बताने जो रहे हैं जो ऑस्ट्रेलिया में 2015 में हुए पिछले विश्वकप की टीम का हिस्सा था और इस बार भी विश्वकप की टीम में खेलने की संभावना है।
महेन्द्र सिंह धोनी
भारतीय टीम के लिए पिछले विश्वकप की टीम के कप्तान रहे महेन्द्र सिंह धोनी का इंग्लैंड में होने वाले विश्व कप की टीम में खेलना तय है। बस एक ही चीज बदलेगी वो है धोनी इस बार बतौर कप्तान नहीं बल्कि बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज खेलेंगे।
![]()
विराट कोहली
भारतीय क्रिकेट टीम के मौजूदा दौर के सबसे बड़े बल्लेबाज विराट कोहली इस विश्वकप में बतौर कप्तान उतरेंगे। पिछले विश्व कप भारतीय टी का हिस्सा रहे विराट कोहली पर इस बार बड़ी उम्मीदें हैं।
![]()
शिखर धवन
भारतीय क्रिकेट टीन के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन पिछले विश्वकप में भारतीय टीम के लिए सबसे बड़े स्कोरर रहे थे। धवन का इस विश्वकप में भी खेलना पूरी तरह से तय है।
![]()
रोहित शर्मा
भारतीय क्रिकेट टीम के दूसरे सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने शिखर धवन की तरह ही पिछले विश्वकप में अच्छा प्रदर्शन करने में कामयाब रहे थे। रोहित का इस विश्व कप में ना चुने जाने को लेकर तो कोई सवाल ही नहीं उठता है।
![]()
भुवनेश्वर कुमार
भारतीय मौजूदा टीम के सबसे महत्वपूर्ण गेंदबाद भुवनेश्वर कुमार 2015 के विश्वकप की टीम में भारतीय टीम का हिस्सा थे तो वहीं इस बार तो भुवी अपनी अलग ही जिम्मेदारी से भारतीय टीम में जगह बनाएंगे।
![]()
उमेश यादव
भारतीय क्रिकेट टीम के स्ट्राइक गेंदबाज के तौर पर पिछला विश्व कप खेलने वाले तेज गेंदबाज उमेश यादव वैसे तो अगले विश्व कप के लिए तय नहीं नजर आ रहे थे लेकिन इनके आईपीएल प्रदर्शन ने इन्हें एक बार फिर से 2019 विश्व कप की टीम का दावेदार बना दिया है।
![]()
सुरेश रैना
भारतीय क्रिकेट टीम के मध्यक्रम के धाकड़ बल्लेबाज सुरेश रैना पिछले विश्व कप में भारतीय टीम के महत्वपूर्ण बल्लेबाज के रूप में उतरे थे लेकिन उसके बाद उनकी टीम से छुट्टी हो गई थी। रैना ने पिछले कुछ समय से भारतीय टीम में वापसी की है और उनका चुना जाना तय है।
![]()
पिछले विश्वकप की टीम के वो खिलाड़ी जो नहीं बचा सकेंगे अपनी जगह– आर अश्विन, रविन्द्र जडेजा, मोहित शर्मा, अजिंक्य रहाणे, ईशांत शर्मा, अंबाती रायडू, मोहम्मद शमी और अक्षर पटेल
अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।
The post ये है वो भारतीय खिलाड़ी जो विश्वकप 2015 के बाद विश्वकप 2019 में भी होंगे टीम का हिस्सा, लेकिन ये 8 होंगे बाहर appeared first on SportzWiki Hindi.