Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एशिया कप 2018: भारतीय महिला टीम का पूरा शेड्यूल आया सामने, जाने कब किस देश के खिलाफ होगा मुकाबला

महिला एशिया कप के सातवें सत्र का आयोजन शुरु होने वाला है. यह टूर्नामेंट 3 से 10 जून तक खेला जाएगा. मलेशिया में होने वाले इस एशिया कप में भारतीय टीम का पहला मैच रविवार को होगा, जोकि मलेशिया के साथ खेला जाएगा. लीग मैचों में एक मुकाबला भारत का पाकिस्तान के साथ भी खेला जाएगा.

होने वाले इस टी-20 टूर्नामेंट में एशिया की 6 टीमें ख़िताब जीतने के लिए आपस में भिड़ेंगी. भारतीय महिला क्रिकेट टीम इस समय टी-20 आईसीसी रैंकिंग में तीसरे नंबर पर है. जबकि पाकिस्तान की टीम पहले नंबर पर काबिज है.

सभी टीमों का आपस में होगा एक-एक मुकाबला

इस टूर्नामेंट में खेलने वाली 6 टीमों के बीच आपस में एक-एक मैच खेला जाएगा. अंक तालिका में जो दो टीमें सबसे उपर रहेंगी उन्ही के बीच 10 जून को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा. भारतीय टीम इस एशिया कप को जीत कर एशिया की सरताज बनना चाहेगी.

भारत के अलावा पाकिस्तान, बांग्लादेश और श्रीलंका की टीम पर सबकी निगाहें टिकी होंगी. जबकि चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के साथ भारतीय टीम अपने अंतिम लीग मैच में भिड़ेगी.

इस टी-20 टूर्नामेंट में भारत के अलावा पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, थाईलैंड और मेजबान देश मलेशिया की टीमें भाग ले रही है. हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में जीत से शुरुआत करना चाहेगी.

पिछले साल वर्ल्ड कप में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन कर अपनी एक पहचान बनायी थी. विश्व कप के फाइनल मुकाबले में टीम भले ही इंग्लैंड से हार गयी हो, लेकिन करोड़ों भारतीयों का दिल जीत लिया था.

इस विश्व कप से पहले ज्यादातर लोगों को महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ियों के नाम भी नही पता था. मगर इसके बाद स्थिति काफी बदल गयी. अब एक बार फिर टीम अच्छा प्रदर्शन करते हुए एशिया का टाइटल अपने नाम करना चाहेगी.

कब किस टीम के साथ होगा भारत का मैच

भारत बनाम मलेशिया – 3 जून

भारत बनाम थाईलैंड – 4 जून

भारत बनाम बांग्लादेश – 6 जून

भारत बनाम श्रीलंका – 7 जून

भारत बनाम पाकिस्तान – 9 जून

The post एशिया कप 2018: भारतीय महिला टीम का पूरा शेड्यूल आया सामने, जाने कब किस देश के खिलाफ होगा मुकाबला appeared first on SportzWiki Hindi.