Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

त्रिपाठी स्पोर्ट्स क्लब का समर कैम्प-2018 शुरू

नई दिल्ली, 10 जून; कांगनहेड़ी में स्थित शानदार सुविधाओं से युक्त त्रिपाठी स्पोर्ट्स क्लब का समर कैम्प-2018 रविवार से शुरू हो गया है। त्रिपाठी ग्रुप द्वारा संचालित त्रिपाठी स्पोर्ट्स क्लब के निदेशक सुधीर त्यागी ने बताया कि 10 जून से 25 जून तक चलने वाले इस समर कैम्प के लिए 1000 रुपये की फीस रखी गई है और इसके बदले कैम्प में पंजीकरण कराने वाले खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।

कैम्प का समय शाम 4 बजे से 7 बजे तक होगा। कैम्प के दौरान फिटनेस, फील्डिंग और नेट सेशन होंगे। खिलाड़ियो की मदद के लिए लेबल-2 कोच और ट्रेनर नियुक्त किए गए हैं।

यही नहीं, पंजीकृत खिलाड़ियों के लिए रिफ्रेशमेंट की भी सुविधा है। कैम्प के दौरान अंतर्राष्ट्रीय स्तर के उपकरणों, जिनमें बॉलिंग मशीन भी शामिल है, का उपयोग किया जाएगा।

त्रिपाठी स्पोर्ट्स क्लब का क्रिकेट मैदान काफी उन्नत है और यहां प्रतिस्पर्धी पिचें तैयार की गई हैं। मैदान हरा भरा और समतल है और यहां फिजियोथेरेपी रूम के अलावा खिलाड़ियों के लिए ट्रांसपोर्ट की भी सुविधा उपलब्ध है।

त्रिपाठी ओवल मैदान के बीच में सात पिचें हैं और इसके अलावा पांच नेट पिचे हैं। अधिक जानकारी के लिए त्रिपाठीस्पोर्ट्स डॉट कॉम पर विजिट किया जा सकता है और पंजीकरण के लिए 9599782624 या फिर 9899909050 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

The post त्रिपाठी स्पोर्ट्स क्लब का समर कैम्प-2018 शुरू appeared first on SportzWiki Hindi.