Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

2018 के विश्व कप मैचों की भविष्यवाणी करेगा ये सफेद बिल्ला

स्पोर्ट्स डेस्क:14 जून से रूस में फीफा विश्व कप के 21वें संस्करण की शुरूआत होने वाली इस विश्व कप के लिए सभी टीमों ने अपनी अपनी जीत का दावा किया है। लेकिन इस बार के विश्व कप विजेता टीम के बारे एक भविष्यवाणी की गई है। फीफा विश्व कप के लिए हमेशा से ही इस प्रकार की भविष्याणी की जाती है और कई बार वह भविष्याणी सही भी हुई है। आप सब को याद होगा की 2010 के फीफा विश्व कप में ऑक्टोपस पॉल की भविष्यवाणियां सही साबीत हुई थी और जिस जिस टीम की जीत की भविष्यवाणी की वहीं विजेता बनी थी। लेकर इस बार के फीफा विश्व कप की भविष्यवाणी ऑक्टोपास पाल ने नहीं की है क्योंकि ऑक्टोपास की जर्मनी में मौत हो चुकी है।


2018 के फीफा विश्व कप में भविष्यवाणी एक बहरा सफेद बिल्ला एचिलेस करने जा रहा है। इस सफेद बिल्ला एचिलेस के सामने रूस में शुरू हो रहे फीफा विश्व कप में शामिल हुई सभी टीमों के झड़े को चिन्हित बाउल रखें जाएंगे। इस बिल्ले के बारे में बताया गया है की यह बहुत खूबसूरत है और उसकी नीली आंखें हैं। वह सुन नहीं सकता लेकिन उसके सभी अनुमान लगभग सही होते हैं। अब यह देखना होगा की यह बिल्ला कितनी सटीक भविष्यवाणी करने में सफल हो पाता है। 2010 के विश्व कप में ऑक्टोपस पॉल द्वारा जर्मनी के सभी आठ मैचों के बारे में की गई भविष्यवाणियां सही निकली थी।


2018 के फीफा विश्व कप में कुल 64 मुकाबले खेले जाएंगे और फाइनल मुकाबला 15 जुलाई को खेला जाएगा। इस विश्व कप के लिए 32 टीमों को कुल आठ ग्रुप में बांटा गया है। फीफा विश्व कप के इस एंथम में हॉलीवुड अभिनेता-रैपर विल स्मिथ ने अपनी आवाज दी है और इनके साथ में निकी जैम और ईरा इस्त्रेफी ने भी स्मिथ का सहयोग किया है। इस गाने का नाम लिव इट अप है।



Herald