Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

फीफा विश्व कप 2018: चैंपियन जर्मनी करेगी अपने अभियान की शुरुआत, नेमार उतरेंगे मैदान पर

सोचि (रूस) 
फीफा वर्ल्ड कप में आज (रविवार) खिताब की दो बड़ी दावेदार टीमें ब्राजील और गत चैंपियन जर्मनी मैदान पर उतरेंगे। पांच बार की चैंपियन ब्राजील की टीम का सामना जहां स्विट्जरलैंड से होगा, वहीं जर्मन प्लेयर्स अपने खिताब बचाने के अभियान की शुरुआत मेक्सिको के खिलाफ करेंगे।  
 
नेमार पर होंगी नजरें 
दुनिया के सबसे महंगे खिलाड़ी नेमार पैर के फ्रेक्चर से उबर चुके हैं जिसके लिए मार्च में ऑपरेशन कराना पड़ा। चिंता का एकमात्र सबब यही है कि अभी वह मैच फिट नहीं हैं । फरवरी में मार्शेले के खिलाफ पेरिस सेंट जर्मेन के लिए खेलते हुए नेमार को चोट लगी थी। वह तब से सिर्फ 129 मिनट ही मैदान पर रह पाए हैं। 

नेमार ने क्रोएशिया के खिलाफ एक गोल किया और ऑस्ट्रिया के खिलाफ पिछले सप्ताह भी एक गोल दागा। ब्राजील के लाखों फुटबॉल प्रेमियों की उम्मीदों का दारोमदार उन पर रहेगा । चार साल पहले वर्ल्ड कप खेलने वाली ब्राजीली टीम के छह सदस्य ही मौजूदा टीम में हैं जिनमें नेमार भी शामिल हैं। नेमार के नाम 55 इंटरनैशनल गोल हैं। वह ब्राजील के लिए सर्वाधिक गोल करने वाले रोमारियो के बराबर आ गए हैं। अब उनसे आगे सिर्फ पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो (62) और पेले (77) हैं।