Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

हर मैच में पाकिस्तान की मौजूदगी फीफा वर्ल्ड कप 2018 के 

नई दिल्ली 
पाकिस्तान की टीम फीफा रैंकिंग्स में 201वें नंबर पर है। पाक टीम का रूस में इस साल होने वाले फीफा वर्ल्ड कप में खेलने का सपना दूर की कौड़ी नजर आता है, मगर एक बात है जो पाकिस्तान और फीफा वर्ल्ड कप को जोड़ती है। अगर यह कहें कि रूस में होने वाले फीफा वर्ल्ड कप के हरेक मैच में पाकिस्तान की मौजूदगी दिखेगी तो अतिश्योक्ति नहीं होगी। 
दरअसल, वर्ल्ड कप में इस बार इस्तेमाल किए जा रहे ऐडिडास टेलस्टार-18 बॉल को पाकिस्तान में ही बनवाया जा रहा है। पाकिस्तान के शहर सियालकोट को अच्छी क्वॉलिटी के फुटबॉल बनाने के लिए दुनिया भर में जाना जाता है। सियालकोट में ही पिछले वर्ल्ड कप में इस्तेमाल की गई गेंद बजूका को भी बनाया गया था। 

फुटबॉल
फीफा वर्ल्ड कप: ये 5 टीमें हैं वर्ल्ड चैंपियन बनने की बड़ी दावेदार

24 लाख से ज्यादा टिकट बिके 
फीफा वर्ल्ड कप के अब तक 24 लाख से ज्यादा टिकट बिक चुके हैं और इनमें से 15 लाख टिकट तो रूस के बाहर बिके हैं। मेजबान के बाद टिकटों की सबसे बड़ी मांग अमेरिका से आई है, जिसकी टीम वर्ल्ड कप के लिए क्वॉलिफाइ नहीं कर सकी है।