विश्व क्रिकेट का सबसे बड़ा महाकुंभ आईसीसी क्रिकेट विश्व कप के शुरू होने में अब कम समय रह गया है। इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड की मेजबानी में 2019 में होने वाले विश्व कप को लेकर सभी टीमें अपनी तैयारियों में जुट गई है।
सभी टीमें अपनी एक बेहतरीन और संतुलित टीम बनाने की कोशिश में है, लेकिन इसके बाद भी सभी टीमों को अपने प्रमुख विभागों में मजबूती की जरूरत होगी तभी उनकी दाल यहां गलने वाली है।
इन पांच टीमों के पास हैं सबसे अच्छी बल्लेबाजी क्रम
जैसे बल्लेबाजी का विभाग टीमों की जीत में अहम भूमिका निभाएगा। ऐसे में आज हम आपको विश्व कप में उतरने वाली टीमों की बल्लेबाजी के बारे में बताने जा रहे हैं। इस विश्व कप में खेलने वाले पांच प्रमुख टीमों जिनकी बल्लेबाजी में है जबरदस्त गहरायी।
भारत
क्रिकेट इतिहास में भारतीय क्रिकेट टीम की बल्लेबाजी का कोई जवाब ही नहीं है। भारत की बल्लेबाजी लाइन अप विश्व क्रिकेट में मजबूत माना जाता है। भारतीय क्रिकेट के शुरूआत से ही बल्लेबाजों का सिक्का चला आ रहा है। इस मौजूदा दौर की बात करें तो भारतीय टीम की बल्लेबाजी खतरनाक है। इस टीम में एक से एक बड़े बल्लेबाज हैं।
विश्व कप के लिए बल्लेबाजी की बागडौर संभालने के लिए विराट कोहली जैसे रन मशीन है तो वहीं रोहित शर्मा और शिखर धवन जैसे सलामी बल्लेबाज हैं। इनके अलावा टीम में केएल राहुल, सुरेश रैना, केदार जाधव, दिनेश कार्तिक और महेन्द्र सिंह धोनी जैसे आला दर्जे के बल्लेबाज हैं। इतना ही नहीं हार्दिक पंड्या जैसा तूफानी बल्लेबाज भी निचले क्रम में मौजूद है। इन सबको मिलाकर भारतीय टीम की बल्लेबाजी में वो गहरायी है जो विश्व कप का खिताब दिलाने के लिए काफी है।

इंग्लैंड
मेजबान इंग्लैंड की टीम में वैसे तो हमेशा ही बल्लेबाजी में मजबूती नहीं रही है लेकिन समय-समय पर इस टीम को महान बल्लेबाज मिले हैं। इंग्लैंड की मौजूदा बल्लेबाजी क्रम उनका अब तक का सबसे अच्छा बल्लेबाजी क्रम है। इंग्लैंड के पास एक से एक खतरनाक बल्लेबाज हैं
विश्व कप की दृष्टि से देखे तो इंग्लैंड की बल्लेबाजी भारत के बाद सबसे शानदार है। इस टीम में जैसन रॉय, एलेक्स हेल्स और जॉनी बेयरस्टो जैसे तूफानी सलामी बल्लेबाज हैं तो वहीं टीम के मिडिल ऑर्डर में जो रूट कप्तान ओएन मोर्गन, जोस बटलर और बेन स्टोक्स हैं तो साथ ही मोइन अली इस टीम के निचले क्रम को मजबूती देते हैं। ओवरऑल इंग्लैंड की बल्लेबाजी उन्हें विश्व कप का ताज दिलाने की काबिलियत रखता है।

न्यूजीलैंड
विश्व कप की पिछले बार की उपविजेता टीम न्यूजीलैंड विश्व कप जैसे टूर्नामेंट में हमेशा शानदार टीमों में से एक रही है। न्यूजीलैंड का बल्लेबाजी क्रम भी हमेशा से ही अच्छा रहा है। जहां तक न्यूजीलैंड की टीम के बल्लेबाजी ऑर्डर की इस आगामी विश्व कप की बात करे तो न्यूजीलैंड की टीम मजबूत नजर आती है।
विश्व कप के लिए न्यूजीलैंड के पास मार्टिन गुप्टिल और कोलिन मुनरो जैसे खतरनाक सलामी बल्लेबाज हैं तो वहीं इस टीम के मध्यक्रम में कप्तान केन विलियम्सन, रॉय टेलर और टॉम लाथम हैं। इनके अलावा इस टीम की बल्लेबाजी को गहरायी देने का काम ऑलराउंडर्स मिचेल सेंटनर, कोलिन डी ग्रैंडहोम और कोरी एंडरसन देते हैं इसी को देखकर न्यूजीलैंड को कमतर नहीं माना जा सकता है।

दक्षिण अफ्रीका
दक्षिण अफ्रीकी टीम का इतिहास भी एक से बढ़कर एक शानदार बल्लेबाज से भरा पड़ा है। दक्षिण अफ्रीका के पास शुरूआती दौर से अच्छे बल्लेबाज रहे हैं। उसी तरह से मौजूदा समय में भी दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाजी क्रम में मजबूती है। हालांकि एबी डीविलियर्स के संन्यास लेने के बाद टीम की बल्लेबाजी में फर्क पड़ा है लेकिन ये फर्क मिटाने का काम करने वाले बल्लेबाज अभी भी हैं।
विश्व कप के लिए दक्षिण अफ्रीकी टीम में बल्लेबाजी का दारोमदार हाशिम अमला के कंधों पर रहेगा इनके अलावा टीम में फाफ डू प्लेसीस, क्विंटन डी कॉक, डेविड मिलर जैसे बल्लेबाज हैं तो वहीं जेपी डूमिनी और क्रिस मौरिस की मौजूदगी इनको और ज्यादा मजबूत बनाता है जिनके दम पर चोकर्स का ठप्पा मिटाया जा सकता है।

ऑस्ट्रेलिया
पांच बार की विश्व चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई टीम की इस कामयाबी के पीछे उनके बल्लेबाजों का भी बड़ा हाथ रहा है। इस टीम में कई महान खिलाड़ी हुए हैं। लेकिन पिछले कुछ समय से टीम का संतुलन बुरी तरह से बिगड़ा हुआ है। टीम को कई विभागों में मेहनत की जरूरत है। लेकिन इसके बाद भी विश्व कप के लिए टीम में संतुलन आ सकता है।
इस टीम की बल्लेबाजी का जिम्मा स्टीवन स्मिथ, डेविड वार्नर के कंधों पर सबसे ज्यादा होता है जो दोनों फिलहाल तो प्रतिबंध झेल रहे हैं। इनके अलवा टीम में एरोन फिंच, ट्रेविस हेड, उस्मान ख्वाजा, युवा डार्सी शॉर्ट हैं। तो साथ ही मध्यक्रम में मिचेल मार्श, शॉन मार्श ग्लेन मैक्सवेल. और मार्कस स्टोइनिस हैं जो एक बार फिर से टीम को चैंपियन बनवाने का माद्दा रखते हैं।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।
The post विश्व कप 2019- इन पांच टीमों की बल्लेबाजी है वर्तमान समय में सबसे बेहतर, कोई 1 बन सकती है चैंपियन appeared first on SportzWiki Hindi.