Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विश्व कप 2019- आईसीसी ने विश्व कप के लिए जारी की 10 लाख टिकट, इस मैच के टिकट होंगे सबसे महंगे

इस समय एक ओर जहां पूरे विश्व भर में फुटबॉल विश्वकप का रोमांच अपने चरम पर है तो वहीं दूसरी ओर क्रिकेट के सबसे बड़े और महत्वपूर्ण टूर्नामेंट आईसीसी क्रिकेट विश्व कप को लेकर भी खेल प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह नजर आ रहा है। आईसीसी क्रिकेट विश्व कप के शुरू होने में तो अभी भी करीब 11 महीनों का समय बचा हुआ है, लेकिन क्रिकेट प्रेमियों पर अभी से ही इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड की मेजबानी में होने वाले विश्व कप को लेकर उत्साह देखा जा सकता है।

विश्व कप के लिए टीमों के साथ ही दर्शकों ने शुरू की तैयारी

विश्व कप 2019 के लिए इस टूर्नामेंट में शामिल सभी 10 टीमें अपनी तैयारियों को अमलीजाम पहनाने में लगी हुई हैं, तो वहीं क्रिकेट प्रेमी भी विश्व कप की तैयारियों के लिए अपनी ओर से कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही हैं। विश्व कप को लेकर अभी भले ही 325 से ज्यादा दिन बचे हुए हैं लेकिन अभी से ही दर्शकों पूरी तरह से तैयार हैं।

इस बार के विश्व कप में टिकटों की जबरदस्त मांग

दर्शकों की तैयारी में पहला कदम टिकट खरीदी का है। विश्व कप के लिए टिकटो की बिक्री शुरू होने ही वाली है और इसको लेकर दर्शकों में जबरदस्त क्रेज नजर आ रहा है।

आईसीसी ने तो ये तक मान लिया है कि इस बार टिकट के लिए अप्रत्यक्षित मांग है। टिकटो की मांग ना केवल मेजबान इंग्लैंड बल्कि पूरे विश्व भर से हैं।

आईसीसी ने लागू की 10 लाख से ज्यादा टिकट

आईसीसी ने दर्शकों की इसी मांग को देखते हुए मैच देखने के लिए दर्शकों के मापदंड शुरू कर दिए हैं। दर्शकों के लिए रजिस्ट्रेशन 17 जुलाई से खोल दिए जाएंगे और 1 अगस्त 2018 से आधिकारिक तौर पर दर्शक टिकट की प्री रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया में हिस्सा ले सकेंगे। बचे हुए टिकटो की बिक्री बाकी बचे पूरे साल के दौरान होती रहेगी। विश्व कप के लिए अभी से ही 10 लाख से ज्यादा टिकट लागू कर दिए गए हैं।

भारत-पाक मैच और फाइनल मैच में सबसे ज्यादा टिकट निकलने की संभावना

क्रिकेट जगत में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले हर मुकाबला खास होता है और जब भारत और पाकिस्तान की चिर विरोधी टीमें विश्वकप जैसे बड़े टूर्नामेंट में खेलने उतरती हैं तो इसके मायने अलग हो जाते हैं। इस बार भी विश्व कप के दौरान भारत-पाक का मुकबला होने वाला है जिसके लेकर दर्शकों में खासी उत्सुकता नजर आना तय है। तो वहीं 14 जुलाई को होने वाले फाइनल मुकाबले में भी दर्शकों की भारी भीड़ जुटेगी।

आईसीसी ने जतायी खुशी

क्रिकेट विश्व कप 2019 के मैनेजिंग डायरेक्टर स्टीव एलवर्थी ने कहा कि “अब तक की प्रक्रिया शानदार रही है ना केवल इंग्लैंड से बल्कि पूरे विश्वभर से जो  हमें संतुष्टि देता है। हमें ये क्रिकेट को वास्तव में ग्लोबल उत्सव बनाने की दिशा में काम करने की दिशा प्रदान करेगा। हमें टिकटों की उच्च मांग की उम्मीद है।”

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

 

The post विश्व कप 2019- आईसीसी ने विश्व कप के लिए जारी की 10 लाख टिकट, इस मैच के टिकट होंगे सबसे महंगे appeared first on SportzWiki Hindi.