2019 का विश्व कप इंग्लैंड एंड वेल्स में 30 मई 2019 से 14 जुलाई 2019 तक खेला जाना है. इंग्लैंड एंड वेल्स में खेले जाने वाले इस विश्व कप के लिए सभी अंतर्राष्ट्रीय टीमें तैयारियों में जुटी हुई है.
भारतीय टीम की नजरें भी विश्व कप की ट्रॉफी पर लगी हुई है. आज हम आपकों अपने इस खास लेख पर उन 30 संभावित खिलाड़ियों के नाम बताएंगे, जिन्हें विश्व कप 2019 की टीम में भारतीय टीम के चयनकर्ता चुन सकते है.
आपकों बता दें, कि विश्व कप की 15 सदस्यी टीम चुने जाने से पहले कुल 30 संभावित खिलाड़ी ही चुने जाते है और उन 30 खिलाड़ियों में से ही अंतिम 15 खिलाड़ियों का चयन किया जाता है.
इन 30 संभावित खिलाड़ियों को मिल सकती है भारतीय टीम में जगह

विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, शिखर धवन, अजिंक्य रहाणे, केएल राहुल, पृथ्वी शॉ, ऋषभ पंत, शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडेय, केदार जाधव, सुरेश रैना, दिनेश कार्तिक, एमएस धोनी, अम्बाती रायडू, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, कृनाल पंड्या, रविन्द्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, युज्वेंद्र चहल, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, उमेश यादव, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज, इशांत शर्मा, सिद्धार्थ कौल
इस प्रकार हो सकती है अंतिम-15 सदयी टीम

विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, शिखर धवन, केएल राहुल, केदार जाधव, सुरेश रैना, दिनेश कार्तिक, एमएस धोनी, हार्दिक पंड्या, कुलदीप यादव, युज्वेंद्र चहल, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, उमेश यादव,
आपकों बता दें, की 30 संभावित खिलाड़ियों में से 15 खिलाड़ियों को विश्व कप 2019 की टीम में जगह मिलेगी.
भारतीय टीम रहेगी विश्व कप की प्रबल दावेदार
भारतीय टीम को साल 2019 विश्व कप का प्रबल दावेदार माना जा रहा है. इंग्लैंड की धरती पर भारतीय टीम शानदार क्रिकेट खेलती है. जिसके चलते भारतीय टीम के विश्व कप 2019 जीतने की काफी संभावनाएं है.
वर्तमान में भारतीय टीम फॉर्म में है और विराट कोहली की अगुवाई में शानदार प्रदर्शन भी कर रही है. भारतीय टीम वर्तमान में आईसीसी रैंकिंग के दुसरे स्थान पर काबिज है.
The post 2019 विश्व कप के लिए इन 30 भारतीय खिलाड़ियों का नाम आईसीसी को भेज सकती है बीसीसीआई appeared first on SportzWiki Hindi.