Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विश्व कप 2019- ये 4 विकेटकीपर बल्लेबाज 2019 विश्वकप में निभा सकते है मैच विनर की भूमिका

क्रिकेट की दुनिया का सबसे बड़ा टूर्नामेंट आईसीसी क्रिकेट विश्व कप के अगले खिताब को लेकर इस समय तैयारियां जोरों पर हैं। साल 2019 में इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड की मेजबानी में आईसीसी विश्वकप खेला जाएगा। इस विश्व कप में सभी टीमों पर क्रिकेट प्रशंसकों की नजरें लगी हुई हैं।

इन चार विकेटकीपरों पर रहेंगी नजरें

2019 के क्रिकेट विश्वकप की कई दावेदार टीमें हैं। जिनके हर खिलाड़ी को देखने के लिए क्रिकेट फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लेकिन इन सबके बीच चार टीमें ऐसी हैं जिनके विकेटकीपर इस बार सबसे महत्वपूर्ण हो सकते हैं।

आपको हम बताते हैं कि वो चार कौनसे विकेटकीपर हैं, जिन पर हैं खेल प्रेमियों की नजरें….

जोस बटलर

मेजबान देश इंग्लैंड टीम इस विश्व कप की दावेदार टीमों में से एक हैं। इंग्लैंड की टीम में कई स्टार खिलाड़ी हैं लेकिन उनके विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर पर हर किसी की नजरें हैं।

जोस बटलर हालिया दिनों में जबरदस्त लय में नजर आ रहे हैं। जोस बटलर ने अपने करियर में अब तक दिखाया है कि वो इंग्लैंड की टीम के महत्वपूर्ण बल्लेबाजों में से एक हैं में विश्वकप में जोस बटलर एक्स फैक्टर का काम करेंगे। जिन पर फैंस की नजरें गढ़ी रहेंगी।

महेन्द्र सिंह धोनी

अगर किसी टूर्नामेंट में भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और मौजूदा विकेटकीपर बल्लेबाज महेन्द्र सिंह धोनी खेल रहे हों और उन पर क्रिकेट प्रेमियों की नजरें ना हो ऐसा संभव नहीं है।

महेन्द्र सिंह धोनी इस विश्व कप में विकेटकीपर बल्लेबाजों में सबसे ज्यादा ध्यान आकर्षित कर रहे हैं। धोनी भारतीय टीम के मिडिल ऑर्डर की जान हैं और इन पर क्रिकेट प्रेमियों की बड़ी उम्मीदें हैं।

क्विंटन डी कॉक

दक्षिण अफ्रीका के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज वर्तमान समय में विश्व क्रिकेट के सबसे अच्छे विकेटकीपर बल्लेबाज हैं। क्विंटन डी कॉक दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाजी क्रम की सबसे बड़ी ताकत हैं ।

ऐसे में क्विंटन डी कॉक इस विश्वकप में एक विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर सबसे ज्यादा फैंस की नजरों में हैं। क्विंटन डी कॉक का वनडे रिकॉर्ड जबरदस्त रहा है। 2015 विश्वकप के बाद तो ़डी कॉक की बल्लेबाजी में गजब की परिपक्वता आयी है।

टॉम लाथम

न्यूजीलैंड के युवा बल्लेबाज टॉम लाथम वैसे तो न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी क्रम का सबसे बड़ा एक्स फैक्टर हैं। लेकिन इस खिलाड़ी ने जब से विकेटकीपर की भूमिका निभायी है तब से वो विकेट के पीछे भी अच्छा काम कर रहे हैं।

टॉम लाथम ने अपने आपको विकेटकीपर की जिम्मेदारी देकर न्यूजीलैंड टीम को अतिरिक्त अच्छा खिलाड़ी लेने की छूट दे दी है। लाथम पर विश्व कप में फैंस की सबसे ज्यादा नजरें रहेंगी।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

The post विश्व कप 2019- ये 4 विकेटकीपर बल्लेबाज 2019 विश्वकप में निभा सकते है मैच विनर की भूमिका appeared first on SportzWiki Hindi.