Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विश्व कप 2019- पहली बार विश्वकप खेलने वाले ये 4 भारतीय खिलाड़ी होंगे भारतीय टीम के जीत की गारंटी

क्रिकेट का सबसे बड़ा महाकुंभ यानि आईसीसी क्रिकेट विश्वकप का आगाज होने में अभी भी करीब एक साल का समय बचा हुआ है लेकिन इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड की मेजबानी में होने वाले विश्वकप को लेकर टीमों ने अपनी रणनीति को अमलीजामा पहनाना शुरू तो कर ही दिया है। ऐसे में खिताब की सबसे दावेदार टीम भारतीय टीम कहां पीछे रहने वाली है।

ये चार युवा सितारें हो सकते हैं भारतीय टीम की सफलता की कुंजी

भारतीय टीम ने विश्व कप की सबसे प्रबल दावेदार टीमों में से एक है। भारतीय टीम विराट कोहली की कप्तानी में खेलने उतरेगी जिसमें एक से बढ़कर एक मैच विजेता खिलाड़ी हैं।

सीनियर खिलाड़ियों के साथ ही टीम में कुछ युवा खिलाड़ी भी हैं जो चल निकले तो भारतीय टीम सफलता के झंडे़ गाड़ेगी। तो आपको हम बताते हैं वो चार भारतीय युवा सितारें हो सकते हैं टीम की सफलता की कुंजी….

कुलदीप यादव

चाइनामैन स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव पिछले कुछ महीनों ने भारतीय सीमित ओवर की टीम के सबसे महत्वपूर्ण गेंदबाज बने हुए हैं। कुलदीप यादव की गेंदबाजी में जबरदस्त वैरायटी है जिसके दम पर वो भारतीय टीम को सफलता दिला रहे हैं।

कुलदीप यादव ने अब तक अपने वनडे करियर के 20 मैचों में 39 विकेट हासिल कर लिए हैं और वो विश्व कप के लिए भारतीय टीम के लिए बहुत खास हो सकते हैं।

The post विश्व कप 2019- पहली बार विश्वकप खेलने वाले ये 4 भारतीय खिलाड़ी होंगे भारतीय टीम के जीत की गारंटी appeared first on SportzWiki Hindi.