आईसीसी की एसोसिएट सदस्य आयरलैंड ने हाल ही में अपने क्रिकेट इतिहास का पहला टेस्ट मैच खेला। आयरलैंड ने अपने ही देश में पाकिस्तान की मेजबानी कर अपने टेस्ट क्रिकेट इतिहास की आगाज किया। आयरलैंड की टीम ने टेस्ट क्रिकेट में कदम रख लिया है ऐसे में अब धीरे-धीरे उनके साथ दूसरी टीमें भी आने वाले दिनों में टेस्ट मैच खेलेंगी।

इंग्लैंड और आयरलैंड के बीच अगले साल होगा चार दिवसीय टेस्ट मैच
इन्ही में से एक आयरलैंड के पडौसी इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने आयरलैंड के खिलाफ अपने पहले टेस्ट मैच की तैयारी कर ली है। इंग्लैंड क्रिकेट टीम अगले साल जुलाई में आयरलैंड के खिलाफ अपना पहला टेस्ट मैच खेलेगी। अगले साल लॉर्ड्स में खेला जाना वाला ये टेस्ट मैच चार दिवसीय होगा। इस तरह से इंग्लैंड की टीम साल 1971 के बाद पहली बार कोई चार दिवसीय टेस्ट मैच खेलेगी।

विश्वकप के बाद खेला जा सकता है ये टेस्ट मैच
इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट की मेजबानी में अगले साल होने वाले आईसीसी विश्वकप के तुरंत बाद इंग्लैंड को अपनी मेजबानी में ही एशेज सीरीज खेलनी है। विश्वकप के बाद यही कोई 11 दिन बाद शुरू होने वाली एशेज सीरीज के बीच में इंग्लैंड की टीम को आयरलैंड के खिलाफ तैयारी के लिए अंतिम मैच खेलने का मौका मिल सकता है।

रिपोर्ट के अनुसार 18 से 21 जुलाई तक खेला जाएगा ये मैच
आयरलैंड और इंग्लैंड के बीच होने वाले चार दिवसीय टेस्ट मैच को लेकर टेलीग्राफ की रिपोर्ट में कहा गया है कि मैच की सटीक तारीख को अंतिम रूप दिया जाना बाकी है, हालांकि ये सुझाव मिला है कि ये मैच 18 से 21 जुलाई तक खेला जाएगा। जो गुरूवार से रविवार तक है। जहां तक शुरूआती समय का सवाल है तो ये मैच आधे घंटे की जल्दी से 10.30 पर शुरू होगा।

इन दिनों पांच दिनों के टेस्ट मैच का चल रहा है ट्रेंड
इस समय तो पांच दिनों के टेस्ट मैच की प्रक्रिया चल रही है लेकिन पिछले साल के अंत में आईसीसी ने दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे के बीच चार दिवसीय टेस्ट मैच की सहमति दी थी। वैसे उससे पहले आखिरी बार चार दिवसीय टेस्ट मैच 1973 में खेला गया था।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।
The post 2019 के एकदिवसीय विश्व कप के बाद पिछले 47 सालों के इतिहास के पहली बार ऐसा करती नजर आएगी इंग्लैंड की टीम appeared first on SportzWiki Hindi.