हाल ही में आईपीएल 2018 का सीजन समाप्त हुआ है। चेन्नई सुपरकिंग्स ने इस बार खिताब अपने नाम किया है। मुंबई के वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद को आठ विकेट से हराने के बाद चेन्नई ने आईपीएल का खिताब तीसरी बार अपने नाम किया है।
वहीं इसी बीच अगामी आईपीएल की तारीख भी सामने आ चुकी है। अगामी आईपीएल में की तारीख जानकर क्रिकेट फैंस के चेहरे में खुशी की लहर दौड़ पड़ेगी। आइए जानते हैं अगामी आईपीएल की तारीख के बारे में…
अगामी आईपीएल की तारीख

अगले साल आईपीएल का अगाज देश से बाहर होगा। साल 2019 पूरी तरह से क्रिकेट का सबसे बड़ा इवेंट वाला साल होगा। वहीं 2019 में देश में लोकसभा के आम चुनाव होने हैं। इसे देखते हुए आईपीएल के मैच देश के बाहर आयोजित किए जा सकते है। खबरों के मुताबिक अगले साल 29 मार्च से 19 मई तक इंडियन प्रीमियर लीग का आयोजन होगा।
30 मई से विश्वकप का आयोजन

आईपीएल के तुरंत बाद ही 30 मई से आईसीसी विश्वकप का आयोजन शुरु हो जाएगा। यह आयोजन इंग्लैंड में किया जाएगा। आईपीएल में खेलने वाले खिलाड़ियों के पास विश्वकप के लिए आराम करने का वक्त ही नहीं रहेगा। लेकिन आईपीएल का आयोजन देश से बाहर किया जाएगा। साल 2019 क्रिकेट के लिहाज से काफी अहम वर्ष होगा।
देश से बाहर होंगे आईपीएल के मैच

रिपोर्ट के माने तो अगले साल आईपीएल का आयोजन देश बाहर किया जा सकता है। इसकी मुख्य वजह देश में आम चुनाव को माना जा रहा है। साल 2014 में देश में लोकसभा के चुनाव हुए थे तब भी आईपीएल का आयोजन देश से बाहर किया गया था।
चुनाव के दौरान सुरक्षाकर्मियों की तैनाती आम चुनाव में होगी। ऐसे में आईपीएल की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बीसीसीआई यह बड़ा कदम उठाने की रणनीति पर काम कर रही है।
आईपीएल के लिए अच्छी खबर

हालांकि बीसीसीआई के लिए बड़ी राहत की खबर आ रही है। मौजूदा मोदी सरकार इस साल के अंत में लोकसभा चुनाव करने पर विचार कर रही है। अगर ऐसा हुआ तो आईपीएल के मैच विदेश में आयोजित कराने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
हालांकि इससे पहले साल 2009 और 2014 में आईपीएल के मैच संयुक्त अरब अमीरात में शिफ्ट किए गए थे। वहीं सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त प्रशासकों की समित चाहती है कि आईपीएल और अंतर्राष्ट्रीय सीरीज के बीच लगभग 15 दिनों का गैप हो।
The post रिपोर्ट्स: आईपीएल 2019 की डेट हुई फाइनल, UAE में नहीं बल्कि भारत में ही होगा अगला सीजन appeared first on SportzWiki Hindi.