Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पाकिस्तान के दिग्गज गेंदबाज वकार युनिस ने की भविष्यवाणी, इस टीम को बताया विश्वकप 2019 का विजेता

पिछले साल आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान ने भारत को फाइनल में हराया था और वह इनका पहला खिताब था जिसमें उन्हें जीत मिली थी। इसके बाद अब एक साल होने पर पाकिस्तान के पूर्व गेंदबाज वकार यूनिस ने अपने देशवासियों को आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2019 जीतने का ‘उचित मौका’ बताया है जो इंग्लैंड और वेल्स में अगले साल खेला जाने वाला है।

पाकिस्तान ने पिछले साल इंग्लैंड और वेल्स में खेली गयी चैंपियंस ट्रॉफी में दुनिया को चौंका दिया था और शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत को 180 रनों के अंतर से हराकर पहली बार यह खिताब अपने नाम किया था।

तीन विश्व कप में खेल चुके पूर्व स्टार क्रिकेटर वकार ने इस दौरान 22 विकेट लिए थे का मानना है कि इंग्लिस स्थितियों में टीम का अच्छा अनुभव हाई और उन्हें अगले साल गर्मियों में खेले जाने वाले क्रिकेट विश्व कप में आत्मविश्वास देगा।

वकार ने कहा, “पाकिस्तान ने पिछले साल चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी, इसलिए उन्हें पता है कि यहां कैसे खेलना है, और उन्होंने लॉर्ड्स में भी पहला टेस्ट मैच जीता है।”

इस प्रकार पाकिस्तान क्रिकेट टीम इस बार विश्व कप में भी बड़े आत्मविश्वास के साथ उतरने वाली है क्योंकि उन्हें पिछली बार यहीं पहली बार चैंपियंस ट्रॉफी में जीत मिली थी।

पूर्व क्रिकेटर ने आगे बात करते हुए कहा है कि,

इंग्लैंड में दबाव जरूर रहेगा, लेकिन फिर भी इसी दबाव में अच्छा खेलना है। पूरा देश समर्थन करेगा और टीम को आत्मविश्वास बढ़ाएंगे। आशा करते है कि जो भी हो अच्छा ही हो और टीम अच्छा प्रदर्शन करें। साथ ही प्रेशर इस कारण भी होगा कि इंग्लैंड एक नंबर टीम है और उनके सभी मैदान घरेलू है।”

इसके बाद वकार ने कहा है कि इंग्लैंड अपने खेल को बहुत अच्छी तरह से जानता है, वे अपने घर के मैदान पर खेल रहे हैं, लेकिन अन्य टीमों को उनके खिलाफ खेलने के लिए तैयार होना हैं। इन्हें यह बजी लगता है यह एक अच्छा और बेहतरीन विश्व कप होगा।

The post पाकिस्तान के दिग्गज गेंदबाज वकार युनिस ने की भविष्यवाणी, इस टीम को बताया विश्वकप 2019 का विजेता appeared first on SportzWiki Hindi.