Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ऑस्ट्रेलिया नहीं बल्कि इस टीम को ग्रीम स्वान ने बताया विश्व कप 2019 का विजेता

क्रिकेट वर्ल्ड कप-2019  के आयोजन में अब एक वर्ष से भी कम समय रह गया है. वर्ल्ड कप के लिए अभी से सभी टीमें अपनी तैयारियों में लगी हैं. टीमों की कोशिश है कि क्रिकेट के सबसे बड़े इवेंट के लिए एक परफेक्ट टीम का चयन किया जाए.

पिछले वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया टीम ने ख़िताब पर कब्ज़ा जमाया था. तब ऑस्ट्रेलिया पांचवी बार विश्व चैंपियन बनी थी. वहीं बॉल टेम्परिंग विवाद के बाद अब ऑस्ट्रेलिया टीम कमजोर नज़र आ रही है.

इंग्लैंड में होने वाले विश्व कप का विजेता कौन होगा इसकी घोषणा करना अभी आसान नही है.  मगर इंग्लैंड की पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी ग्रीम स्वान ने अगले विश्व चैंपियन की घोषणा अभी से कर दी है साथ ही उन्हें इस पर विश्वास भी है.

ग्रीम स्वान इसे मानते है अगला वर्ल्ड चैंपियन 

एक इंटरव्यू के दौरान ग्रीम स्वान ने इंग्लैंड क्रिकेट टीम को अगला विश्व चैंपियन बताया है. ग्रीम स्वान का मानना है कि इंग्लैंड 2019 का वर्ल्ड कप अपने नाम करेगी. हालांकि अभी तक इंग्लैंड टीम एक भी वर्ल्ड कप जीतने में नाकामयाब साबित हुई है. क्रिस वोक्स और बेन स्टोक्स की अनुपस्थिति में भी ग्रीम टीम को मजबूत मानते हैं.

ग्रीम ने कहा ”जिस तरह से ये टीम वनडे क्रिकेट में खेल रही है उसकी कोई सीमा नही है. मैं आपको क्या बताऊंगा, वह वर्ल्ड कप के लिए पसंदीदा टीम बन गयी है. सिर्फ एक वर्ष बचा है और वह एक संतुलित टीम बन गयी है. जबकि अभी बेन स्टोक्स और क्रिस वोक्स का टीम में आना बाकी है”

ग्रीम का कहना है कि इंग्लैंड टीम ने जिस तरह से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में बल्लेबाजी की उसे देख कर कोई भी टीम इंग्लैंड का सामना नही करना चाहेगी.

उन्होंने कहा ”दुनिया भर में जिसने वह देखा उसके बाद अब वह इंग्लैंड के साथ खेलना नही चाहते. वह विश्वकप के दौरान मेजबान के सामने नही आना चाहेंगे”

 

The post ऑस्ट्रेलिया नहीं बल्कि इस टीम को ग्रीम स्वान ने बताया विश्व कप 2019 का विजेता appeared first on SportzWiki Hindi.