Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

टीम चयन के पहले ही अश्विन ने खुद बताया होंगे विश्वकप 2019 का हिस्सा या बैठेंगे बाहर

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिन गेंदबाज रविचन्द्रन अश्विन ने अब तक के अपने करियर में जबरदस्त कामयाबी हासिल की है। आर अश्विन ने टेस्ट क्रिकेट में अपनी गेंदबाजी से हर किसी को प्रभावित किया है और वो मौजूदा भारतीय टेस्ट टीम का अहम हिस्सा बन चुके हैं, लेकिन सीमित ओवर की क्रिकेट में आर अश्विन भारतीय टीम में अपना स्थान बनाने के लिए लगातार जूझते नजर आ रहे हैं।

भारतीय वनडे टीम से करीब एक साल से बाहर हैं अश्विन

आर अश्विन पिछले करीब एक साल से भारतीय टीम से बाहर हैं। आर अश्विन ने इस दौरान अपनी ओर से भारतीय सीमित ओवर की टीम में जगह बनाने की भरसक कोशिश तो की लेकिन वो कोशिश अश्विन की दाल को युजवेन्द्र चहल और कुलदीप यादव जैसे रिस्ट स्पिन गेंदबाजों ने नहीं गलने दी। युजवेन्द्र चहल और कुलदीप यादव ने तो एक तरह से अश्विन के साथ ही रविन्द्र जडेजा के वनडे टीम में आने के रास्ते ही बंद कर दिए हैं।

विश्व कप की टीम में चयन को लेकर अश्विन ने दी प्रतिक्रिया

अश्विन विश्व कप की टीम में जगह बनाने की चाहत तो रखते हैं लेकिन इसके लिए भारतीय टीम मैनेजमेंट और चयनकर्ता क्या सोचते हैं इस पर काफी कुछ निर्भर करता है। अश्विन ने एक कार्यक्रम के दौरान अपनी विश्व कप में खेलने की संभावना को लेकर प्रतिक्रिया जाहिर की।

चयन होना है पूरी तरह से टीम मैनेजमेंट और चयनकर्ता पर निर्भर

अश्विन ने इसको लेकर कहा कि

“ये पूरी तरह से उन लोगों (चयनकर्ता और टीम मैनेजमेंट) पर निर्भर करता है कि मेरी क्रिकेट के बारे में क्या सोचते हैं।ये निश्चित रूप से मेरे नियंत्रण में नहीं है। किसी दूसरे क्रिकेटर की तरह मैं भी नीली जर्सी पहनना चाहता हूं और विश्व कप में भारत का प्रतिनिधित्व करना चाहता हूं।”

अगर मौका मिला तो भुनाऊंगा दोनों हाथों से

अश्विन ने आगे कहा कि

मेरे करियर में मैं स्टेज पर केवल शारीरिक और मानसिक रूप से सिर्फ अपने क्रिकेट का आनंद लेने की तरफ ध्यान केन्द्रित कर रहा हूं। अगर मुझे एक मौका मिलता है तो मैं इसे अच्छी मानसिकता के साथ दोनों हाथों से पकड़ना चाहूंगा। मेरे लिए कुछ भी प्रयोग नहीं है। मैं जो भी करता हूं उसके पीछे तर्क है। आईपीएल में मैंने लेग स्पिन गेंदबाजी करने से पहले, अभ्यास में एक लाख गेंदे डाली अकेले में विचार किया।”

“कल मैं एक मैच में क्या कर सकता हूं ये वास्तव में नहीं जानता। एक टेस्ट क्रिकेट खिलाड़ी के रूप में मुझे काफी पता है कि टेस्ट मैच में क्या महत्वपूर्ण है। अगर मैं लेग स्पिन और गुगली को गुच्छे में गेंदबाजी करना चाहता तो मैं इसे अफगानिस्तान के खिलाफ बी कर सकता था।”

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

The post टीम चयन के पहले ही अश्विन ने खुद बताया होंगे विश्वकप 2019 का हिस्सा या बैठेंगे बाहर appeared first on SportzWiki Hindi.