Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अगर विश्व कप 2019 से पहले कोहली-शास्त्री की जुगलबंदी ने सुलझा ली ये पहेली तो भारतीय टीम का चैंपियन बनना है तय

विश्व क्रिकेट में इन दिनों 2019 में होने वाले आईसीसी क्रिकेट विश्वकप की चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड की मेजबानी में होने वाले आईसीसी क्रिकेट विश्वकप के लिए सभी टीमों ने अपनी तैयारियों की ओर पहला कदम बढ़ा लिया है। ऐसे में अब एक साल से भी कम दिन रहने के बाद भारतीय टीम भी विश्वकप की तैयारी में जुट जाएगी।

भारतीय टीम है विश्वकप की सबसे प्रबल दावेदार

भारतीय क्रिकेट टीम का प्रदर्शन वनडे क्रिकेट में पिछले कुछ समय से जबरदस्त रहा है। भारतीय टीम ने पिछले कुछ महीनों में वनडे क्रिकेट में शानदार कामयाबी हासिल की है। विश्व क्रिकेट में भारतीय टीम अपने इसी धमाकेदार प्रदर्शन से सिरमौर बना हुआ है। इस तरह के प्रदर्शन को देखते हुए भारतीय टीम को विश्वकप की सबसे बड़ी दावेदार टीम माना जा रहा है।

पिछले एक साल में भारतीय टीम ने हासिल की है शानदार कामयाबी

कप्तान विराट कोहली और कोच रवि शास्त्री की जुगलबंदी में भारतीय टीम का प्रदर्शन पिछले एक साल में हर फॉर्मेट में बेहतरीन रहा है। खासकर विराट कोहली की सेना ने वनडे फॉर्मेट में जो बहुत ही प्रभावशाली प्रदर्शन किया है और विश्व क्रिकेट की हर टीम को धूल चटाई है।

लगातार सफलता के बाद भी वनडे फॉर्मेट में रह गई ये कमजोरी

भारतीय टीम का प्रदर्शन तो बहुत ही कमाल का रहा है लेकिन इस दौरान हर बार भारतीय टीम को एक कमजोरी का सामना करना पड़ा है। अब आप सोच रहे होंगे कि इतने कमाल के प्रदर्शन के बाद भी आखिर क्या कमजोरी रह गई तो परेशान ना हो, हम आपको बताते हैं।

नंबर चार बल्लेबाजी क्रम बनी सबसे बड़ी पहेली

बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग जैसे सभी विभागों में उच्च प्रदर्शन के बाद भी भारतीय टीम की नंबर चार बल्लेबाजी क्रम की पहेली नहीं सुलझ पायी है। भारतीय टीम मैनेजमेंट ने पिछले एक साल में नंबर चार पर हर तरह के बल्लेबाज को अजमाया, लेकिन स्थिति जस के तस बनी हुई है कोई भी बल्लेबाज नंबर चार पर निरंतर अपनी छाप नहीं छोड़ पाया है।

कई बल्लेबाजों को अजमाया लेकिन स्थिति जस के तस

भारतीय टीम के बल्लेबाजी क्रम में सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और शिखर धवन ने गजब का प्रदर्शन किया है तो वहीं नेबर तीन पर विराट कोहली ने तो पूरे क्रिकेट जगत का ध्यान अपनी ओर खिंचा है। लेकिन इसके बाद नंबर चार पर टीम मैनेजमेंट ने युवराज सिंह, मनीष पांडे, केदार जाधव, महेन्द्र सिंह धोनी और दिनेश कार्तिक को अजमाया है लेकिन इन दिग्गजों में कोई खास प्रभाव नहीं छोड़ सका है।

कोहली-शास्त्री की जोड़ी को देना होगा इस पर ध्यान

ऐसे में विश्वकप शुरू होने में अब केवल एक साल ही रह गया है और इस बड़ी कमजोरी पर भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली और रवि शास्त्री को कुछ करना होगा।

विश्वकप को ध्यान में रखते हुए तो इस पहेली को जल्द से जल्द सुलझाने की जरूरत है नहीं तो मुश्किलें खड़ी हो सकती हैं।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

The post अगर विश्व कप 2019 से पहले कोहली-शास्त्री की जुगलबंदी ने सुलझा ली ये पहेली तो भारतीय टीम का चैंपियन बनना है तय appeared first on SportzWiki Hindi.