मास्को। फुटबाॅल एक ऐसा खेल है जिसे दुनियां मेें सबसे ज्यादा देखा जाता है यहां तक कि क्रिकेट से भी बहुत अधिक वैसे इस खेल को अन्य खेलों से महंगा भी माना जाता है और इसकी प्राइज मनी भी बहुत ज्यादा होती है, अबकी बार फीफा वर्ल्ड कप का आयोजन रूस में हो रहा है और इसकी तैयारियां भी पूरी हो चुकी है। 14 जून से इस विश्वकप की शुरूआत होने वाली है।
अब ये बिल्ला करेगा फीफा विश्व कप में भविष्यवाणी
आपकों बता दें की यह वर्ल्ड कप शुरू होगा इससे पूर्व 2026 में आयोजित होने वाले फीफा वर्ल्ड कप की मेजबानी कौन करेगा इसका निर्णय होगा और ये निर्णय करेंगी फुटबाल की वैश्विक संस्था।
वर्ल्ड कप 2026 का आयोजन उत्तर अमेरिका में होगा या मोरक्को की मेजबानी में अफ्रीका में खेला जाएगा इसका चयन मुख्य रूप से वर्ल्ड कप की शुरूआत से पहले हो जाएगा।
भारतीय कप्तान छेत्री ने की मेसी की बराबरी
आपकों बता दें की रूस में होने वाले 2018 वर्ल्ड कप की पूर्व संध्या पर फीफा के 207 सदस्य देश फुटबाल की वैश्विक संस्था की आम सभा में वोटिंग के जरिये 2026 का मेजबान चुनेंगे और यहीं निर्णय होगा की अगला वर्ल्ड कप कहा खेला जाएगा।
मोरक्को की बोली को इस महीने की शुरुआत में ही आगे बढ़ने की स्वीकृति मिली थी। फीफा की रिपोर्ट के अनुसार अफ्रीका के इस देश के स्टेडियम, रहने के स्थान और परिवहन को जोखिम भरा माना गया है ऐसे में फुटबाल की वैश्विक संस्था का ये निर्णय उत्तर अमेरिका के पक्ष में जा सकता है।
एशिया कप में भारत की खिताबी जीत पर बांग्लादेश ने लगाया ब्रेक
इस रिपोर्ट के बाद यह तो निश्चित माना जा रहा है अगले फुटबाॅल महाकुंभ का आयोजन अमेरिका-कनाडा-मैक्सिको मिलकर कर सकते है यानी उत्तर अमेरिका कर सकता है। रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका-कनाडा-मैक्सिको की संयुक्त दावेदारी काफी मजबूत हो गई है।
अब इस ब्रांड का प्रचार करेंगे भारतीय कप्तान विराट कोहली