खेल डेस्क। फीफा वर्ल्ड कप की शुरूआत गुरूवार से होने जा रही और इसकी मेजबानी इस बार रूस कर रहा है, लेकिन 2026 में इसकी मेजबानी कौन करने वाला इस पर से आज पर्दा उठ गया है। आपकों बता दें की वर्ष 2026 में अमेरिका, मेक्सिको और कनाडा मिलकर फीफा वर्ल्ड कप की मेजबानी करेंगे।
FIFA WORLD CUP: जीतने वाली टीम को मिलेगी इतनी इनामी राशि की हो जाएगी मालामाल
वैसे तो फुटबाॅल ऐसा खेल है जिसे दुनियां मेें सबसे ज्यादा देखा जाता है यहां तक कि क्रिकेट से भी कई अधिक और इस खेल की प्राइज मनी भी बहुत ज्यादा होती है, अबकी बार फीफा वर्ल्ड कप का आयोजन रूस में हो रहा है और इसकी तैयारियां भी पूरी हो चुकी है और गुरूवार से इसकी शुरूआत भी हो रही है।
वहीं 2026 में होने वाले फीफा वर्ल्ड कप की मेजाबनी करने का अधिकार अमेरिका, मेक्सिको और कनाडा को मिला है यानी के उत्तर अमेरिका इसकी मेजबानी करने जा रहा है। फीफा सदस्यों के आज हुए मतदान में इन तीनों देशों की संयुक्त मेजबानी ने मोरक्को को पछाड़ दिया।
मेजबानी के लिए मतदान में उत्तरी अमेरिकी देशों को 203 में से 134 मत मिले जबकि मोरक्को के पक्ष में सिर्फ 65 मत पड़े। इसका निर्णय आज फुटबाल की वैश्विक संस्था ने किया। वर्ल्ड कप 2026 का आयोजन उत्तर अमेरिका में होगा इसका चयन मुख्य रूप से वर्ल्ड कप 2018 की शुरूआत से पहले हो गया।
आपकों बता दें की रूस में हो रहे 2018 वर्ल्ड कप की पूर्व संध्या पर फीफा के 207 सदस्य देशों ने फुटबाल की वैश्विक संस्था की आम सभा में वोटिंग की और इसी के जरिए उत्तर अमेरिका को इसका अधिकार मिला।
फीफा विश्व कप: इन जर्सियों में अपनी चमक बिखेरेंगे फुटबॉलर
मोरक्को की बोली को इस महीने की शुरुआत में ही आगे बढ़ने की स्वीकृति मिली थी। फीफा की रिपोर्ट के अनुसार अफ्रीका के इस देश के स्टेडियम, रहने के स्थान और परिवहन को जोखिम भरा माना गया है ऐसे में फुटबाल की वैश्विक संस्था का ये निर्णय उत्तर अमेरिका के पक्ष में आया है।