Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इतिहास में पहली बार तीन देश मिलकर करेंगे फीफा वर्ल्ड कप 2026 की मेजबानी

मॉस्को। मॉस्को में आयोजित 68वीं फीफा कांग्रेस सम्मेलन में बुधवार को अमेरिका, मेक्सिको और कनाडा ने 2026 फीफा विश्व कप की संयुक्त मेजबानी हासिल कर ली। वेबसाइट ‘ईएसपीएन डॉट कॉम’ की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका, मैक्सिको और कनाडा ने संयुक्त रूप से 2026 विश्व कप के लिए दावेदारी पेश की थी। दावेदारी के चुनाव में इन्होंने मोरक्को को हराया है।

FIFA 2026

फीफा के इतिहास में ऐसा पहली बार हो रहा है कि तीन देशों को विश्व कप टूर्नामेंट की मेजबानी का कार्यभार सौंपा गया है।

कांग्रेस में 200 से अधिक राष्ट्रीय फुटबाल संघों ने मतदान किया। अमेरिका, मैक्सिको और कनाडा की संयुक्त दावेदारी को 134 वोट मिले। मोरक्को को 65 वोट मिले।

अमेरिकी फुटबाल महासंघ के अध्यक्ष कार्लोस कोरडेरियो ने कहा, यह अद्वितीय है और उत्तरी अमेरिका में फुटबाल जगत के लिए बहुत बड़ा पल है।

2026 में होने वाले विश्व कप टूर्नामेंट में 32 के बजाए 48 टीमें हिस्सा लेंगी। इस टूर्नामेंट में 80 में से 60 मैच अमेरिका में खेले जाएंगे, वहीं कनाडा और मेक्सिको में 10-10 मैच खेले जाएंगे। अमेरिका में क्वार्टर फाइनल मैच भी खेले जाएंगे।

मेजबानी का चयन मुख्य रूप से अमेरिका, मेक्सिको और कनाडा के चमक धमक वाले स्टेडियमों या मोरक्को के महत्वाकांक्षी प्रयास के बीच था, जहां की अधिकांश सुविधाएं अभी तैयार नहीं हैं। मोरक्को की बोली को इस महीने की शुरुआत में ही आगे बढ़ने की स्वीकृति मिली थी। फीफा की आकलन रिपोर्ट में हालांकि अफ्रीका के इस देश के स्टेडियम, रहने के स्थान और परिवहन को ‘हाइ रिस्क’ की श्रेणी में रखा था।

The post इतिहास में पहली बार तीन देश मिलकर करेंगे फीफा वर्ल्ड कप 2026 की मेजबानी appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.