Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

फीफा विश्व कप: उरुग्वे को 2030 वर्ल्ड कप के मेजबानी की उम्मीद

मोंटेवीडियो। उरुग्वे की सरकार इस बात से साफ इस बात से साफ इनकार कर दिया है कि 2026 विश्व कप की मेजबानी जीतने वाली अमेरिका, मेक्सिको और कनाडा की सफल दावेदारी ने 2030 विश्व कप के लिए उरुग्वे, पराग्वे और अर्जेटीना की संयुक्त दावेदारी को कमजोर कर दिया है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, उरुग्वे को उम्मीद है कि वह फीफा विश्व कप के 23वें संस्करण की मेजबानी हासिल करेगा।

फीफा विश्व कप

खेल के राष्ट्रीय सचिव फर्नादो सेकेरेस ने घोषणा में कहा, अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको द्वारा फीफा विश्व कप की मेजबानी के लिए दी गई संयुक्त दावेदारी के सफल होने का यह मतलब बिल्कुल भी नहीं है कि इससे उरुग्वे, अर्जेटीना और पराग्वे की 2030 विश्व कप के लिए दावेदारी को कोई नुकसान पहुंचेगा।

फर्नादो ने कहा कि विश्व कप के आयोजनों का स्थानांतरण महाद्वीपों पर नहीं, बल्कि परिसंघों पर आधारित है। उरुग्वे, अर्जेटीना और पराग्वे दक्षिण अमेरिकी फुटबाल परिसंघ (कोनमेबोल) का हिस्सा हैं। साथ फीफा विश्व कप 2030 की मेजबानी कराने का हक है।

साल 2030 में होने वाले विश्व कप में इस टूर्नामेंट की 100वीं वर्षगांठ का जश्न मनाया जाएगा। उरुग्वे में साल 1930 में इसके पहले संस्करण का आयोजन हुआ था, जब उरुग्वे ने फाइनल में अर्जेटीना को 4-2 से मात दी थी।

The post फीफा विश्व कप: उरुग्वे को 2030 वर्ल्ड कप के मेजबानी की उम्मीद appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.