Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एक टी20 सीरीज जीतने के बाद, आखिर अफगानिस्तान के कप्तान ने भारतीय स्पिनरों के खिलाफ बोल दिए बड़े बोल...

खेल डेस्क। अफगानिस्तान ने बांग्लादेश की टीम को तीन मैचों की टी20 सीरीज में पूर्ण रूप से क्लीन स्वीप कर दिया है और अब पहली टेस्ट मैच में पर्दापण करने अफगानिस्तान का 14 जून को मुकाबला विश्व की नंबर 1 टीम भारत से खेला जाना है। लेकिन अफगानिस्तान के कप्तान असगर स्टेनिकजई अपनी टीम के स्पिनरों की तारीफ करते ही नहीं थक रहे है।

अफगानिस्तान के कप्तान स्टेनिकजई ने भारतीय स्पिनरों के मुकाबले राशिद और मुजीब को ज्यादा खतरनाक बताया है और भारतीय टीम के स्पिनरों की तुलना में अफगानी टीम के स्पिनरों को बेहतर स्पिनर बताया है भारतीय टीम के स्पिनरों ने विराट कोहली की कप्तान में शानदार प्रदर्शन किया है।

अफगानिस्तान के कप्तान ने कहा है कि "पूरी दुनिया जानती है कि हमारे पास रशीद खान, मुजीब, नबी, रहमत, जहीर जैसे बहुत अच्छे स्पिनर हैं । शानदार बात यह है कि बहुत सारे युवा प्रतिभा जो स्पिनरों के माध्यम से आ रही है,और ये सभी रशीद का पालन करते हैं, इसलिए हमारे स्पिन विभाग बहुत मजबूत हैं। मेरी राय में, हमारे पास अच्छे स्पिनर हैं, भारत की तुलना में बेहतर स्पिनर हैं"।

स्टेनिकजई ने आगे कहा, "भारत के खिलाफ टेस्ट मैच से पहले हमारी टीम का मनोबल ऊँचा है। पिछले कुछ सालों में हमने अच्छा प्रदर्शन किया है। हम इसे अफगानिस्तान के लिए हासिल करना चाहते हैं। चिन्नास्वामी स्टेडियम में एकमात्र टेस्ट से पहले अफगानिस्तान के कप्तान ने भारत को चेतावनी दे दी है ।