भारतीय टेस्ट टीम के शानदार खिलाड़ी चेतेश्वर इन दिनों इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट खेल रहे हैं. टेस्ट क्रिकेट में शानदार बल्लेबाजी करने वाले चेतेश्वर पुजारा एकदिवसीय मैचों में अच्छा प्रदर्शन नही कर पाए हैं. जबकि काउंटी क्रिकेट में खेल रहे पुजारा को लगता है कि इसका फायदा उन्हें आने वाले समय में होगा.
दरसल जुलाई में भारतीय टीम इंग्लैंड दौरे पर जा रही है. जहां टीम इंडिया को वनडे, टी-20 के अलावा टेस्ट सीरीज खेलनी है. अभी तक भारतीय बल्लेबाजों के लिए इंग्लैंड की पिच पर बल्लेबाजी करना आसान नही रहा है.
ये कहा चेतेश्वर पुजारा ने

एक इंटरव्यू के दौरान जब चेतेश्वर पुजारा से काउंटी क्रिकेट में योर्कशायर की टीम से मिले अनुभव के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा ”मुझे लगता है कि यह मेरे लिए उपयोगी तैयारी की तरह है क्योंकि आगे मुझे टेस्ट सीरीज भी खेलनी है. मुझे लगता है कि मैं रेड बॉल से ज्यादा स्कोर नही बना पाया हूं. जबकि मुझे लगता है कि मैं बल्लेबाजी अच्छी कर रहा था. जबकि वहीं सफ़ेद गेंद से मर प्रदर्शन अच्छा रहा है”
वहीं पांच वनडे खेलने वाले पुजारा से पूछा गया कि क्या वह वनडे मैचों में जगह बनाने के लिए तैयारी कर रहे हैं. इस पर पुजारा ने कहा ”मैं यह करना चाहता हूं. छोटे फॉर्मेट क्रिकेट के लिए मैं कड़ी मेहनत कर रहा हूं. एक खिलाड़ी होने के नाते मुझे लगता है कि मैं सभी फॉर्मेट में खेल सकता हूं. इसके लिए मेरे पास मौका भी है”

पुजारा ने 57 टेस्ट मैच खेले हैं. जिसमें उन्होंने 50.52 की औसत से 4496 रन बनाए हैं. इस दौरान पुजारा का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 206 रन रहा है. चेतेश्वर पुजारा ने अपना पहला टेस्ट मैच 2010 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला था. अपने इस डेब्यू मैच की दूसरी पारी में वह शानदार रहे थे.
The post काउंटी क्रिकेट में लगातार रन बना रहे चेतेश्वर पुजारा ने वनडे और टी-20 में वापसी पर व्यक्त की प्रतिक्रिया appeared first on SportzWiki Hindi.