Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

टी-20 स्पेशलिस्ट क्रिस गेल के नाम दर्ज है टेस्ट क्रिकेट का ऐसा रिकॉर्ड जिसके आस-पास भी नहीं है कोई दूसरा

क्रिकेट के मैदान में वनडे क्रिकेट और टी-20 क्रिकेट दो ऐसे फॉर्मेट हैं जहां पर बल्लेबाज की नजर तेजी से रन जुटाने पर होती है। बल्लेबाज क्रीज पर आते ही तेज गति से रन बनाने की कोशिश करता है जहां पर ऐसी कोई स्थिति नहीं दिखती कि बल्लेबाज एक बार जमने के लिए धीमा खेले। लेकिन वहीं टेस्ट फॉर्मेट एक ऐसा फॉर्मेट है जहां पर बल्लेबाज को बड़ा स्कोर करने के लिए शुरूआत में परिस्थिति भांपनी होती है।

टेस्ट क्रिकेट में पारी की पहली गेंद पर छक्का जड़ना होता है खास

टेस्ट क्रिकेट का फॉर्मेट ही ऐसा होता है। यहां आपको बड़ी पारी खेलने के लिए धीमा होना ही होगा। लेकिन आज हम आपको टेस्ट क्रिकेट इतिहास के एक ऐसे इकलौते बल्लेबाज के बारे में बताने जा रहे हैं जिसने पारी की पहली ही गेंद पर छक्का जड़ शुरूआत की हो।

पहली गेंद पर छक्का लगाने वाले क्रिस गेल हैं इकलौते बल्लेबाज

टेस्ट क्रिकेट में वैसे तो पहली गेंद ही क्या बल्लेबाज अपनी पूरी पारी के दौरान हवा में शॉट खेलने से बचने की कोशिश करता है लेकिन टी-20 क्रिकेट के यूनिवर्सल बॉस के नाम से पहचान बना चुके कैरेबियाई किंग क्रिस गेल ने टेस्ट क्रिकेट इतिहास में पहली ही गेंद पर छक्का लगाने वाले इकलौते बल्लेबाज हैं।

बांग्लादेश के खिलाफ 2012 में गेल ने लगाया था पहली गेंद पर छक्का

क्रिस गेल ने ये कमाल साल 2012 में बांग्लादेश के खिलाफ उनकी जमीं पर ही किया था। जब बांग्लादेश की टीम से डेब्यू करने जा रहे गेंदबाज सोहाग गाजी के करियर की पहली ही गेंद पर छक्का जड़ दिया। क्रिस गेल जहां अपने इस छक्के के साथ टेस्ट क्रिकेट इतिहास में पहली गेंद पर छक्का लगाने वाले बल्लेबाज बने तो वहीं सोहाग गाजी ने अपने टेस्ट करियर की पहली गेंद पर छक्का खाया।

गेल ने अपने टेस्ट करियर में लगाए हैं 98 छक्के

क्रिस गेल क्रिकेट की दुनिया के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में से एक माने जाते हैं। गेल ने अब तक अपने करियर में 103 टेस्ट मैच खेले जिसमें उन्होंने 7214 रन बनाए। अपने टेस्ट करियर के दौरान क्रिस गेल ने 98 छक्के भी जड़े।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

 

The post टी-20 स्पेशलिस्ट क्रिस गेल के नाम दर्ज है टेस्ट क्रिकेट का ऐसा रिकॉर्ड जिसके आस-पास भी नहीं है कोई दूसरा appeared first on SportzWiki Hindi.