Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

टी-20: बटलर की रिकॉर्ड पारी की मदद से इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को हराया

बमिंघम। इंग्लैंड क्रिकेट टीम का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एकदिवसीय क्रिकेट का शानदार प्रदर्शन टी-20 क्रिकेट में भी जारी रहा। विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर के शानदार अर्धशतक की मदद से इंग्लैंड ने एडग्बेस्टन में ऑस्ट्रेलिया को एकमात्र टी-20 मैच में 28 रन से शिकस्त दी।

अब टी-20 क्रिकेट में ये प्रयोग करना चाहते हैं विराट कोहली

बटलर की रिकॉर्ड पारी के दम पर इंग्लैंड ने पहले खेलते हुए पांच विकेट पर 221 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। इंग्लैंड की तरफ से बटलर ने केवल 22 गेंदों में अर्धशतक बनाया।

यह किसी भी अंग्रेज बल्लेबाज द्वारा बनाया गया सबसे तेज अर्धशतक है। इससे पहले इंग्लैंड की ओर से टी-20 क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड रवि बोपारा के नाम था, जिन्होंने 2014 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ही 23 गेंदों पर अर्धशतक लगाया था।इंग्लैंड के स्कोर के जवाब में कंगारू टीम 19.4 ओवर में केवल 193 रन ही बना सकी।

चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट: विश्व चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया ने रोका भारत का विजयी रथ

ऑस्ट्रेलिया की ओर से कप्तान आरोन फिंच ने सर्वाधिक 84 रन का योगदान दिया, लेकिन कंगारू टीम की जीत के लिए ये पारी नाकाफी साबित हुई। उन्होंने अपनी पारी में 41 गेंदों का सामना करते हुए सात चौके और छह छक्के लगाए। उनके अलावा अगर ने 29 रन का योगदान दिया। इंग्लैंड टीम की ओर से क्रिस जॉर्डन और आदिल राशिद ने तीन-तीन विकेट हासिल किए।

फीफा विश्व कप से बाहर हुआ गत चैम्पियन जर्मनी, दक्षिण कोरिया ने किया बाहर

इससे पहले इंग्लैंड की ओर से उसके बल्लेबाजों ने एक बार फिर से शानदार प्रदर्शन किया। जेसन रॉय (44) और जोस बटलर (61) ने पहले विकेट के लिए 8.5 ओवर में 95 रन की साझेदारी की। बटलर ने अपनी पारी में केवल 30 गेंदों का सामना किया। इस दौरान उन्होंने छह चौके और पांच छक्के लगाए।

पांच बार के विश्व विजेता ब्राजील ने भी किया नॉकआउट में प्रवेश

जबकि रॉय ने अपनी पारी के दौरान 26 गेंदों का सामना करते हुए छह चौके लगाए। एलेक्स हेल्स ने भी 24 गेंदों पर 49 रन का योगदान दिया। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से स्वेप्सन ने 37 रन देकर सबसे ज्यादा दो विकेट झटके। गौरतलब है कि इससे पहले हुई पांच मैचों की वनडे सीरीज में भी अपने बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलियाई टीम का सूपड़ा साफ किया था।