Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

टी20 श्रृंखला: अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच पहला मैच कल, इस खिलाड़ी पर रहेगी सबकी निगाहें

खेल डेस्क। अफगानिस्तान की और बांग्लादेश के बीच होने वाले तीन टी20 मैचों की श्रृंखला का पहले मैच में रविवार को देहरादून में खेला जाएगा। जहां एक ओर इस मैच को अफगानिस्तान इस श्रृंखला को भारत के साथ होने वाले ऐतिहासिक टेस्ट मैच की तैयारी करने पर टिकी होगी। अफगानिस्तान भारत के खिलाफ होने वाले इस टेस्ट मैच से टेस्ट क्रिकेट में प्रर्दापण करेगा। मीडिया रिपोट्र्स की माने तो भारत के खिलाफ टेस्ट मैच की घोषणा काफी समय पहले कर दी गई थी, तो वहीं बांग्लादेश के खिलाफ टी20 श्रृंखला की घोषणा पिछले महिने ही की गई थी।

रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा ने आलिया भट्ट को भेजा खास तोहफा, तो क्या उन्हे भी पसंद है आलिया

जिसके कारण अफगानिस्तान के सामने दो दोहरी चुनौती है। पहले तो उसे टी-20 के लिए तैयारिया करनी है तो वहीं उसके बाद उसे पांच दिनों तक खेले जाने वाले टेस्ट की भी तैयारिया करनी है। अफगानिस्तान की टीम में सिर्फ ऐसे पांच खिलाड़ी जिनमें कप्तान असगर स्टेनिकजई, मोहम्मद शहजाद, राशिद खान, मुजीब जादरान और मोहम्मद नबी है जिन्हे दोनों टीमों में चुना गया है।

छठी कक्षा की नाबालिग छात्रा के साथ शिक्षक ने किया ये...

बात करे अफगानिस्तान और बांग्लादेश टीमों की तो दोनों टीमों के बीच ज्यादा अंतर नहीं है। दोनों टीमों के बीच अब तक सिर्फ एक टी20 मैच विश्व टी20 2014 में खेल गया था और उसे बांग्लादेश ने नौ विकेट से जीता था। अफगानिस्तान के लिए उसके स्टार स्पिनर राशिद खान पर एक बार फिर सबकी नजरे होगी जिन्होंने हाल ही में आईपीएल में शानदार प्रदर्शन किया है।