खेल डेस्क। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान एबी डिविलियर्स ने क्रिकेट की दुनिया में अचानक सन्यास की घोषणा करके सभी को चौंका दिया है अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से उन्होंने अचानक सेवानिवृत्ति की घोषणा कर दी है क्रिकेट की इस दुनिया में यह एक ऐसे बल्लेबाज है जो किसी भी समय मैच के रुख पलटने की क्षमता रखते है। डीविलियर्स ने वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 50, 100 और 150 का रिकॉर्ड बनाया है। उन्हें अब तक का सबसे बड़ा बल्लेबाज़ दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाजों में से एक माना जाता है।
घरेलू टीम के लिए एबी डी विल्लियर्स की जगह क्रिस्टियान जॉनकार ले सकते है जॉनकार का टी 20 प्रारूप में 132.56 की स्ट्राइक रेट है। जोकर ने टी 20 में सात अर्धशतक सहित 1665 रन बनाए। उन्होंने भुवनेश्वर कुमार, जसप्रित बुमरा, युजेंद्र चहल और कुलदीप ,चहल जैसे गुणवत्ता गेंदबाजों के खिलाफ टी -20 क्रिकेट में अंतर्राष्ट्रीय शुरुआत की थी । जोकर ने 24 गेंदों पर 49 रनों की पारी खेली और टी -20 प्रारूप में डीविलियर्स की जगह पूर्ण रूप से भर सकते है।
एबी भारत में भी सबसे चहेते बल्लेबाजों में से है हर तरफ ये बल्लेबाज शॉट खेलने में माहिर है और इस दिगज बल्लेबाज ने अफ्रीका के लिए सभी फॉर्मेट्स में शानदार प्रदर्शन किया है एबी डिविलियर्स ने आज भी अपने दम पर मैचों को पलटने की क्षमता रखते है। उनके फैन्स उन्हें 2019 विश्वकप तक जरूर देखना चाहते थे।