डबलिन, 23 जून; आयरलैंड ने भारत के खिलाफ होने वाली दो मैचों की घरेलू टी-20 सीरीज के लिए जोशुआ लिटल और एंडी मैक्ब्राइन को अपनी 14 सदस्यीय टीम में शामिल किया है। 27 और 29 जून को होने वाले इस मैच में कप्तान गैरी विल्सन टीम का नेतृत्व करना जारी रखेंगे। 18 साल के तेज गेंदबाज लिटल ने अब तक दो टी-20 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेले हैं जबकि 25 साल के मैक्ब्राइन ने आयरलैंड के लिए अब तक 30 वनडे और 19 टी-20 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेले हैं।
आयरलैंड ने भारत के खिलाफ अब तक एकमात्र टी-20 मैच खेला है जो उसने 2009 के विश्व कप में टेंट ब्रिज में खेला था। भारत ने इस मैच को आठ विकेट से जीता था जिसमें जहीर खान ने 19 रन देकर चार विकेट लिए थे।
टीम- गैरी विल्सन (कप्तान), एंड्र बालबिरनी, पीटर चेज, जॉर्ज डॉकरेल, जोश लिटल, एंडी मैक्ब्राइन, केविन ओ ब्राइन, विलियम पोर्टरफील्ड, स्टुअर्ट पोयंटर, बॉयड रेंकिन, जेम्स शेनन, सिमी सिंह, पॉल र्सर्ि्टलींग, स्टुअर्ट थॉम्पसन।
The post टी-20 सीरीज के लिए लिटल और मैक्ब्राइन आयरलैंड टीम में appeared first on SportzWiki Hindi.