मालाहाइड (आयरलैंड)। भारतीय क्रिकेट टीम आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले अगले चार मैचों में नए प्रयोग कर विपक्षी टीमों को चौंकाना चाहेगी।
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि शुक्रवार को आयरलैंड के खिलाफ होने वाले अगले टी-20 मैच और इसके बाद इंग्लैंड के विरुद्ध होने वाली तीन मैचों की सीरीज के दौरान भारतीय टीम अपने मध्यक्रम के साथ प्रयोग कर विपक्षी टीमों को चौंकाना चाहती है।
चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट: विश्व चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया ने रोका भारत का विजयी रथ
विराट कोहली ने आयरलैंड के खिलाफ पहले मैच में मिली जीत के बाद कहा कि हम पहले ही घोषणा कर चुके हैं कि सलामी जोड़ी के अलावा हम मध्य क्रम में काफी प्रयोग करेंगे।
अपने 100वें टी-20 मैच में भारत ने आयरलैंड को हराया, रोहित शतक से चूके
आयरलैंड के खिलाफ पहले मैच में खाता भी नहीं खोल सके विराट ने कहा कि हम अगले कुछ ट्वेंटी-20 मैचों में लचीलापन अपनाएंगे। हम आवश्यकता के अनुसार बल्लेबाजी क्रम तय करेंगे और विपक्षी टीम को चौंकाने का प्रयास करेंगे।विराट कोहली ने कहा कि ऐसे प्रयोग से उन बल्लेबाजों को मौका मिलता है जिन्हें आमतौर पर बल्लेबाजी का मौका नहीं मिलता। जिन बल्लेबाजों को पहले मुकाबले में मौका नहीं मिला, उन्हें अगले मैच में मौका दिया जाएगा।
फीफा विश्व कप से बाहर हुआ गत चैम्पियन जर्मनी, दक्षिण कोरिया ने किया बाहर
भारतीय टीम ने आयरलैंड के खिलाफ पहले टी-20 मैच में 76 रन से जीत हासिल की थी। इस मुकाबले में भारतीय टीम ने पहले खेलते हुए 208 बनाए थे। इसके जवाब में आयरलैंड टीम निर्धारित ओवरों में 132 रन ही बना सकी। इस मुकाबले में सुरेश रैना तीसरे क्रम और पूर्व कप्तान एमएस धोनी चौथे क्रम पर बल्लेबाजी के लिए उतरे। इससे पहले शिखर धवन (74) और रोहित शर्मा (93) की सलामी जोड़ी ने 160 रन जोड़े थे।