एशिया की टो सबसे उभरती क्रिकेट टीमों में शुमार अफगानिस्तान और बांग्लादेश की टीमें एक-दूसरे का सामना करने के लिए तैयार हैं। बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच भारत में 3 मैचों की टी-20 सीरीज का आज से आगाज होने जा रहा है। अफगानिस्तान के घरेलु मैदान के रूप में उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में तीनों टी-20 मैच खेले जाएंगे।

अफगानिस्तान ने बांग्लादेश के खिलाफ हजरत जजई को किया शामिल
इस टी-20 सीरीज से पहले हुए बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच खेले गए अभ्यास मैच में शानदार प्रदर्शन करने वाले अफगानिस्तान के युवा सलामी बल्लेबाज हजरत जजई को टी-20 सीरीज में मौका मिलना तय माना जा रहा है। हजरत जजई ने बांग्लादेश के खिलाफ अभ्यास मैच में शानदार 69 रनों की पारी खेल अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
Hazrat Zazai included in Afghanistan T20I squad for Bangladesh series
Read more: https://t.co/n50hepP7Lo pic.twitter.com/FsqGyRJ6VG— Afghan Cricket Board (@ACBofficials) June 2, 2018
अभ्यास मैच में अच्छे प्रदर्शन के बाद हजरत जजई को दी टी-20 टीम में जगह
बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच रविवार से शुरू होने जा रही 3 मैचों की टी-20 सीरीज के लिए अफगानिस्तान की टीम अपना दमखम दिखाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं और उन्होंने इस सीरीज में अपने कई युवा खिलाड़ियों पर भरोसा जताया है। ऐसे में अफगानिस्तान क्रिकेट एसोसिएशन ने सलामी बल्लेबाज हजरत जजई के अच्छे प्रदर्शन का ईनाम उनको टीम में शामिल करके दिया है।
टी-20 सीरीज में युवा सलामी बल्लेबाज हजरत जजई पर रहेंगी नजरें
इस टी-20 सीरीज का पहला मैच जहां आज यानि 3 जून को होगा वहीं दूसरा मैच 5 जून और तीसरा और अंतिम टी-20 मैच 7 जून को खेला जाएगा। तीनों ही मैच देहरादून में भी खेले जाएंगे। वहीं हजरत जजई को टी-20 स्कॉड में शामिल करने की जानकारी शनिवार को अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के चयनकर्ताओं ने दी। अब ये देखना दिलचस्प है कि अफगानिस्तान का ये युवा बल्लेबाज अपनी छाप छोड़ पाता है या नहीं।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।
The post भारत में खेले जाने वाले टी20 सीरीज की जीत के लिए अफगानिस्तान टीम ने भरी हुँकार, इस स्टार खिलाड़ी को किया अपनी टीम में शामिल appeared first on SportzWiki Hindi.