मालाहाइड। विराट कोहली के नेतृत्व में भारतीय टीम ने शुक्रवार को दूसरे टी-20 मैच में आयरलैंड को 143 रन से शिकस्त देकर शृंखला 2-0 से अपने नाम की।
इसके साथ ही टीम इंडिया ने क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप में रनों के हिसाब से सबसे बड़ी जीत दर्ज की। इससे पहले पिछले साल टीम इंडिया ने टी-20 क्रिकेट में श्रीलंका को कटक में खेले गए मैच में 93 रन से शिकस्त दी थी।
भारतीय टीम के लिए चिंता का विषय, इंग्लैंड टीम में हुई ऑलराउंडर स्टोक्स की वापसी
इस मैच में उतरने के साथ ही सुरेश रैना ने भी एक उपलब्धि हासिल कर ली है। वह भारतीय टीम का पहला, 100वां और 101वां मैच खेलने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। हालांकि महेन्द्र सिंह धोनी के पास भी यह उपलब्धि हासिल करने का मौका था, लेकिन आयरलैंड के खिलाफ दूसरे टी-20 मैच के लिए उन्हें टीम में शामिल नहीं किया गया।
नॉकआउट चरण के पहले मैच में अर्जेंटीना और फ्रांस के बीच होगा मुकाबला, देखिए पूरा कार्यक्रम
सुरेश रैना ने अपनी इस उपलब्धि को मैच में 69 रन की पारी खेल और भी यादगार बना लिया। रैना ने केवल 45 गेंदों में ही पांच चौकों और तीन छक्कों की सहायता से ये पारी खेली।
उन्होंने मैन ऑफ द मैच केएल राहुल राहुल (70) के साथ दूसरे विकेट के लिए 106 रन की साझेदारी की। इन दोनों की पारियों की मदद से भारत ने 20 ओवर में चार विकेट पर 213 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।
आज दूसरे टी-20 मैच में इन भारतीय खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इसके बाद युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव की घातक गेंदबाजी के सामने आयरलैंड की पारी को 12.3 ओवर में केवल 70 रन पर ही ढेर हो गई। इन दोनों गेंदबाजों ने तीन-तीन विकेट हासिल किए। दोनों मैचों में शानदार गेंदबाजी के लिए युजवेंद्र चहल को मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार दिया गया।
भारतीय टीम ने पहले टी-20 मैच में आयरलैंड को 76 रन से शिकस्त दी थी। इस मैच में रोहित शर्मा ने 97 रन की पारी खेली थी। भारतीय टीम ने दूसरे मैच में कई परिवर्तन किए।